Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

आखिर क्या है रेड लाइट एरिया का लाल रंग से संबंध

'रेड लाइट एरिया' शब्द सुनकर आपके दिमाग में देह व्यापार आता होगा लेकिन क्या आप जानती हैं कि आखिर क्यों लाल रंग को रेड लाइट एरिया से जोड़ा गया है। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।   
Updated:- 2023-03-03, 17:56 IST
image

'रेड लाइट एरिया' के बारे में सोचकर आपके मन में एक अलग तस्वीर बन जाती होगी। 'रेड लाइट एरिया' हजारों सालों से चल रहा है। मगर क्या आपने कभी यह सोचा है कि देह व्यापार की इस जगह को रेड लाइट एरिया क्यों कहते हैं और इसका लाल रंग से क्या संबंध है? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। 

कहां से आया रेड लाइट एरिया नाम?

red light areas relation with red colour

आपको बता दें कि लाल रंग को बहुत ही संवेदनशील माना जाता है और यह कामुकता का प्रतीक भी होता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम और फ्रांस के कई वेश्यालयों का वर्गीकरण किया गया था। अधिकारियों के लिए वेश्यालय के सामने नीले रंग का कोई चिन्ह लगाया जाता था।

रेड लाइट एरिया को 'रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट' से जोड़ कर ही देखा जाता है।(आखिर S*X महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी?) रेड-लाइट डिस्ट्रिक्ट शब्द साल 1890 के दशक में डॉज सिटी, कंसास में गढ़ा गया था। आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में वूमेंस क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन की बैठक में रेड-लाइट डिस्ट्रिक्ट्स का उल्लेख किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

लाल रंग से क्या है संबंध? 

डॉज सिटी, कंसास में रेलवे स्टेशन के पास का बहुत व्यस्त एरिया था। इस जगह पर देह व्यापार करने वाली महिलाएं रहती थी। कई रेलकर्मी इस जगह पर जाते थे। जब रेलकर्मी इन महिलाओं के पास जाते थे तो उनके पास लाल लालटेन हुआ करती थी।

रेलकर्मी लाल लालटेन को सेक्स वर्कर्स के दरवाजे के बाहर ही छोड़ देते थे ताकि जब उन्हें काम पर वापस जाना पड़े तो उन्हें जगाया जा सके।(‘लाल बत्ती एक्सप्रेस’: रेड लाइट एरिया से जुड़ी महिलाओं की कहानी कहती) सिर्फ यही नहीं, लाल रंग और देह व्यापार करने वाली महिलाओं के बीच संबंधों के बारे में एक धार्मिक किताब से भी मिलता है। इस किताब के अनुसार रहाब नाम की महिला ने अपने घर की पहचान के लिए लाल रंग की रस्सी का प्रयोग किया था। 

इसके अलावा एक अन्य कारण यह भी है कि 17वीं शताब्दी के नाविक जब उतरते थे तो देह व्यापार करने वाली महिलाएं लाल लालटेन के साथ नजर आती थी। माना जाता है कि नाविक बहुत समय तक अपने परिवार से दूर रहते थे इसलिए वह इन महिलाओं के साथ समय बिताते थे। जिन महिलाओं के हाथ में लाल लालटेन होती थी वह उन्हें आसानी से पहचान जाते थे। लाल रंग का संबंध सालों से रेड लाइट एरिया से जुड़ा हुआ है। 

 इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

तो यह थी रेड लाइट एरिया से जुड़ी हुई दिलचस्प जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

image credit-freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।