शादी के बाद क्यों जरूरी है अपनी Individual Identity बनाए रखना? एक्सपर्ट से जानें

शादी के बाद अपनी पहचान बनाए रखना रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाता है। यह लेख बताता है कि कैसे अपनी हॉबी, दोस्तों और पर्सनल फैसलों के माध्यम से आप अपनी पहचान बरकरार रख सकते हैं।
Updated:- 2026-06-23, 17:33 IST
image

शादी में दो अलग-अलग जिंदगियां एक खूबसूरत रिश्ते में बंधती हैं। अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद लोग अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद, उनके परिवार और जिम्मेदारियों में इस कदर खो जाते हैं कि वे अपनी खुद की पहचान ही भूल जाते हैं। किसी भी रिश्ते को लंबा और मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार के साथ-साथ आत्मसम्मान और खुद की पहचान होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खुद की पहचान बनाए रखना क्यों जरूरी है और इसे कैसे बनाएं? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

खुद की पहचान बनाए रखना क्यों जरूरी है?

रिश्ते में अपनी अलग पहचान बनाए रखने से आत्मविश्वास कम नहीं होता। जब आप शादी के बाद भी अपने सपनों, करियर और हॉबीज को जिंदा रखते हैं, तो आप अधिक खुश होते हैं। अगर आप पूरी तरह अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाएंगे, तो समय के साथ रिश्ते में घुटन और चिड़चिड़ापन आने लगता है। 

1 - 2026-06-23T163327.450

शादी के बाद अपनी पहचान कैसे बनाएं?

  • शादी के बाद भी अपने काम या शौक को न छोड़ें। अगर आपको लिखना, पेंटिंग करना पसंद है, तो उसके लिए वक्त जरूर निकालें।
  • अपने पुराने दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलती रहें। हफ्ते में कुछ समय केवल अपने लिए निकालें, जिसमें आप खुद को रीचार्ज कर सकें।

इसे भी पढ़ें - अनजान दुकानों पर जल्दबाजी में स्कैन करने से पहले जरूर चेक कर लें ये 2 सीक्रेट चीजें

  • अपनी छोटी-मोटी जरूरतों या निवेश के लिए खुद के फैसले लेना शुरू करें।

2 - 2026-06-23T163645.507

रिश्ते में बातचीत के जरिए कुछ जरूरी सीमाएं तय करें। जैसे- बेडरूम में नो-फोन रूल अपनाएं या वीकेंड पर एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें।

इसे भी पढ़ें - हर वीकेंड पर बच्चे करते हैं बाहर घूमने की जिद? ऐसे लाएं उनकी आदत में बदलाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।