अनजान दुकानों पर जल्दबाजी में स्कैन करने से पहले जरूर चेक कर लें ये 2 सीक्रेट चीजें
-1782124124604.webp)
यूपीआई पेमेंट हमारी जिंदगी का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। चाय की टपरी हो या शॉपिंग मॉल्स, हम जल्दबाजी में अपना फोन निकालते हैं और बिना सोचे-समझे क्यूआर कोड स्कैन कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी यही एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है? ऐसे में किसी भी पब्लिक प्लेस पर जल्दबाजी में स्कैनिंग करने से पहले आपको दो बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्यूआर कोड को सेफ रखने के टिप्स क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
स्टिकर की जरूर जांच करें
बता दें कि किसी भी पोस्टर, साइनबोर्ड या काउंटर पर लगे क्यूआर बॉक्स को स्कैन करने से पहले, उसके ऊपर अपनी उंगली फेरकर जरूर देखें।
अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि असली बोर्ड के ऊपर कोई दूसरा स्टिकर अलग से चिपकाया गया है, तो उस कोड का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। स्कैमर्स अक्सर असली कोड के ऊपर अपना फर्जी स्टिकर चिपका देते हैं, जिससे पैसा सीधे उनके खाते में चला जाता है। ऐसा करने से जरूर बचें।
इसे भी पढ़ें - ऑफिस में चलता है तेज एसी तो लैपटॉप बैग में रख लें ये 5 चीजें, नहीं पड़ेंगी बीमार
हर किसी एप को परमिशन देने से बचें
जैसे ही आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करती हैं और वह आपको किसी वेबसाइट या ऐप पर ले जाता है, तो बेहद सतर्क हो जाएं। स्कैनिंग के तुरंत बाद अगर वह पेज आपके स्मार्टफोन के कैमरा, लोकेशन, माइक्रोफोन या गैलरी जैसी एक्सेसिबिलिटी फंक्शन्स की परमिशन मांगता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें।
एक पेमेंट कोड को कभी भी आपके फोन के पर्सनल डेटा की जरूरत नहीं होती।
इसे भी पढ़ें - Cooler Cooling Tips: रात में कूलर के टैंक में मिलाएं ये 2 चीजें, सुबह तक मिलेगी बर्फ जैसी ठंडी हवा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।