Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

किसी की मौत के बाद क्यों लिखा जाता है RIP? जानें कहां से हुई इसकी शुरुआत

अक्सर लोग किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसकी तस्वीर के नीचे RIP लिखकर श्रद्धांजलि व दुख व्यक्त करते हैं। क्या आपको पता है कि इस शब्द की शुरुआत कब और कैसे हुई है?
Updated:- 2024-06-17, 11:31 IST
image

सोशल मीडिया के जमाने में अक्सर लोग अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए किसी न किसी शब्द का सहारा लेते हैं। फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर और प्रचलित प्लेटफॉर्म पर आपने अक्सर एक शब्द जरूर देखा। इतना ही नहीं बल्कि हम सभी ने लिखा भी होगा। वह शब्द है  RIP। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के मरने के बाद किया जाता है। RIP लिखकर लोग आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और श्रद्धांजलि  व्यक्त करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। क्या आपको इस शब्द के पीछे का सही मतलब पता है। चलिए जानते हैं आरआईपी शब्द की शुरुआत कब और कहां से हुई।

क्यों मौत के बाद लिखा जाता है RIP 

Why Write RIP After Someone Death

आज भी बहुत सारे लोगों को  RIP का सही मतलब नहीं पता होगा। हालांकि लोग व्यक्ति के निधन के बाद इस शब्द को लिखकर दुख व्यक्त करते हैं। बता दें कि RIP कोई एक शब्द नहीं बल्कि शॉर्ट फॉर्म है, जिसका अर्थ 'रेस्ट इन पीस' होता है। इसकी उत्पत्ति लैटिन फ्रेज 'Requiescat In Pace' से हुई है, जिसका अर्थ 'शांतिपूर्वक नींद लेना' होता है। इस फ्रेज के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति चर्च में मरता है तो उसका सामना जीसस क्राइस्ट से होता है। वहीं RIP का मतलब  'Rest In Peace' यानी आत्मा को शांति मिले होता है। ऐसे में जब हम इस शब्द व्यक्ति के निधन पर लिखते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या सही में वीजा के लिए फर्जी शादी करते हैं लोग?

जानें कब से हुई  'Rest In Peace' की शुरुआत

RIP Interesting Fact in Hindi

RIP शब्द की शुरुआत 18 वीं शताब्दी के समय हुई थी। इस शब्द को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि 5वीं शताब्दी के दौरान मरने वाले लोगों की कब्रों पर 'Requiescat In Pace' लिखा हुआ मिला था। क्रिस्चियन धर्म से इस शब्द का प्रचलन बढ़ा। हिंदी भाषा में अक्सर लोग मौत के बाद तस्वीर के नीचे भगवान उनकी आत्मा को शांति देना लिखते हैं। वहीं अंग्रेजी भाषा में अक्सर लोग  RIP लिखकर दुख जाहिर करते हैं। इस शब्द को ईसाई धर्म के लोग अपने लोगों की कब्र के ऊपर RIP लिखते हैं।

इसे भी पढ़ें- मृत्‍यु के पहले दिखने लगते हैं यम दूत, जानें क्‍या होता है बाद में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-  Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।