क्या सही में वीजा के लिए फर्जी शादी करते हैं लोग?

दूसरे देश के लिए वीजा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-06-14, 17:12 IST
image

इन दिनों लोग वीजा के लिए फर्जी शादी तक कर लेते हैं। बीते दिन खबर आई थी कि थाईलैंड में वीजा बढ़ाने के लिए कुछ लोगों ने फर्जी शादी रचा ली थी। इस आरोप में कुल दस भारतीय व्यक्तियों और 24 थाई महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया था। यह खबर द नेशन अखबार में आई थी। इसके बाद से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सच में वीजा के लिए लोग फर्जी शादी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका जवाब बताने वाले हैं। 

क्या वीजा के लिए शादी करते हैं लोग

इसका जवाब है हां, वीजा के लिए लोग फर्जी शादी तक कर लेते हैं। इससे एक व्यक्ति को वीजा मिल जाती है और दूसरे व्यक्ति को पैसे। ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। हालांकि ऐसा करना अपराध हैं। इसके बाद भी कई लोग वीजा की लालच में ऐसा करते हैं। ऐसे में विदेश में मैरिज वीजा उन्हें आसानी से मिल जाती है।

CR1 वीज़ा क्या है

fake matrimonial account m

सीआर-1 वीज़ा एक आप्रवासी वीजा है जो किसी विदेशी को जारी किया जाता है जो अपने अमेरिकी नागरिक या स्थायी निवासी पति या पत्नी के साथ रहने के लिए अमेरिका में प्रवेश करना चाहता है। यह वीजा दो साल के लिए वैध होता है। 

इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें

निवासी लड़की या लड़के से शादी करने से मिलता है वीजा

बता दें कुछ देशों में फैमिली वीजा काफी आसानी से मिल जाता है। यही कारण है कि लोग वीजा पाने के लिए फर्जी शादी कर लेते हैं। जैसे की अगर आपको पुर्तगाल, साइप्रस, ग्रीस का वीजा चाहिए और आप मैरिड है तो आपको आसानी से यहां का वीजा मिल जाएगा। हालांकि ऐसा करने पर अगर आप पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई भी की जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

 

image credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।