Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

क्यों दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, जानें एक बार में ड्यूटी फ्री कितना ला सकते हैं गोल्ड?

दुबई से गोल्ड खरीदकर लाने का ट्रेंड नया नहीं है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों दुबई से गोल्ड खरीदकर लाया जाता है? क्या दुबई में भारत से सस्ता सोना मिलता है और एक बार में कितना ड्यूटी फ्री गोल्ड अपने साथ लाया जा सकता है? अगर ऐसे सवाल आपके मन में भी हैं, तो आइए यहां डिटेल में जानते हैं इनके जवाब।
Updated:- 2025-03-12, 20:30 IST
Why gold is cheaper in Dubai

भारत में गोल्ड को सिर्फ इन्वेस्टमेंट या हार्ड कैश के तौर पर नहीं देखा जाता है। भारतीयों के लिए सोना एक धातु से ज्यादा सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। शादी और त्योहारों के मौके पर सोने के गहने देने और लेने की परंपरा रही है। लेकिन, सोने की बढ़ती कीमतों और प्योरिटी में मिलावट ने इसकी खरीद को लिमिटेड कर दिया है। ऐसे में जिनका बजट ज्यादा थोड़ा ज्यादा होता है, वह उन देशों से गोल्ड की खरीदारी करते हैं, जहां भारत की तुलना में सोना सस्ता होता है। इन्हीं देशों की लिस्ट में दुबई का नाम सबसे पहले आता है।

दुबई को सोने का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि, यह सिर्फ भारतीयों की ही नहीं बल्कि, दुनियाभर के लोगों के लिए गोल्ड की खरीदारी के लिए पसंदीदा जगह है। ऐसा माना जाता है कि भारतीय बाजारों की तुलना में दुबई में मिलने वाला गोल्ड ज्यादा प्योर होता है। यह तो रही बात कि क्यों दुबई से गोल्ड खरीदना लोगों को पसंद आता है। लेकिन, क्या सिर्फ प्योरिटी की वजह से ही दुबई से लोग गोल्ड की खरीददारी करते हैं या फिर भारत की तुलना में वहां सस्ता गोल्ड मिलता है। इस सवाल का जवाब यहां जानने की कोशिश करते हैं।

क्या दुबई में भारत से सस्ता मिलता है गोल्ड? 

can gold be imported duty free from dubai to india

भारतीय बाजार की तुलना में दुबई में गोल्ड के रेट कम हैं और इसके पीछे की वजह है कि वहां ज्वैलरी पर जीएसटी नहीं लगता है। साथ ही ज्वेलरी की मेकिंग का भी खर्च कम होता है। ऐसे में भारत की तुलना में दुबई में गोल्ड की खरीददारी सस्ती पड़ती है, जिसकी वजह से यह देश सोने की खरीदारी के लिए दुनियाभर के लोगों की पसंद की डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। हालांकि, अगर आप दुबई से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: 22 कैरेट गोल्ड का रेट जानने के बाद खरीदने जा रही हैं सोना? इन टिप्स को बिल्कुल ना भूलें

एक बार में कितना सोना ड्यूटी फ्री भारत लाया जा सकता है?

केंद्रीय कस्टम विभाग और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स यानी CBIC ने गोल्ड इम्पोर्ट करने पर सख्त नियम बनाए हैं। यह नियम गैर-कानूनी तौर पर गोल्ड लेकर आने और देश की आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए हैं। आइए, यहां जानते हैं कि पुरुष, महिलाएं और बच्चे एक बार में कितना गोल्ड ड्यूटी फ्री ला सकते हैं।

पुरुष कितना गोल्ड ला सकते हैं?

नियमों के मुताबिक, अगर कोई पुरुष दुबई से भारत आ रहा है, तो वह अपने साथ बिना कस्टम ड्यूटी के 20 ग्राम गोल्ड ला सकता है। लेकिन, इसके साथ भी एक शर्त है कि गोल्ड की कीमत 50 हजार से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। यह 20 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, गोल्ड सिक्कों या बार के रूप में हो सकता है।

महिलाएं कितना गोल्ड ला सकती हैं? 

gold and dubai connection

नियमों के मुताबिक, अगर महिलाएं दुबई से भारत ट्रैवल कर रही हैं, तो वह अपने साथ 40 ग्राम गोल्ड ला सकती हैं। लेकिन, ड्यूटी फ्री गोल्ड लाने के लिए कीमत 1 लाख से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। वहीं, अगर कीमत या गोल्ड की क्वांटिटी सरकारी लिमिट से ज्यादा होती है तो टैक्स देना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: अगर बेचने जा रही हैं पुरानी गोल्ड ज्वेलरी तो इन बातों का रखें ख्याल

अपने साथ कितना गोल्ड ला सकते हैं बच्चे?

बच्चे भी दुबई से भारत ट्रैवलिंग में अपने साथ गोल्ड ला सकते हैं। लेकिन, 15 साल से कम उम्र के बच्चे गोल्ड ज्वेलरी, गिफ्ट या तोहफे के रूप में 40 ग्राम गोल्ड ही ड्यूटी फ्री ला सकते हैं। वहीं, उनके साथ आने वाले एडल्ट के पास संबंधों और गिफ्ट करने वालों का पहचान प्रमाण और अन्य डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं।

अगर आप दुबई से गोल्ड की खरीददारी करके ला रहे हैं, तो आपको पास उससे जुड़े सभी बिल और डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।