गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के आसान हैक्स

गोल्ड की ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं हो सकता है। आज भी महिलाएं गोल्ड की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। एक समय बाद गोल्ड की ज्वेलरी का रंग भी फीका पड़ने लगता है। गोल्ड की ज्वेलरी गंदी हो जाती है। इसलिए इनकी सफाई करना जरूरी है।
गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप घरेलू चीजों की मदद से गोल्ड ज्वेलरी को आसानी से साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें गोल्ड ज्वेलरी को साफ।
डिश सोप से कैसे साफ करें गोल्ड ज्वेलरी
गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल करें। डिश सोप हार्श नहीं होते हैं। इसलिए इसका उपयोग बर्तन धोने के अलावा, घर के अन्य कामों में भी किया जाता है। गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए इस तरह करें डिश सोप का उपयोग-
- एक बाउल में गुनगुना पानी में थोड़ा-सा डिश सोप डालें।
- गोल्ड ज्वेलरी को करीब 15-20 मिनट तक साबुन के पानी में भिगोकर रखें।
- इससे ज्वेलरी के सरफेस पर जमी गंदगी हट जाएगी।
- इसके अलावा, इससे गोल्ड ज्वेलरी पर लगे जेमस्टोन पर जमी गंदगी भी आसानी से साफ हो जाएगी।
- अब एक पुराने टूथब्रश को साबुन के पानी में भिगोएं और इससे गोल्ड की ज्वेलरी को रगड़ें।
- जहां आपको गंदगी ज्यादा नजर आए, वहां ब्रश साफ करें।
- अगर आप गोल्ड की रिंग और इयररिंग्स साफ कर रही हैं, जिस पर जेमस्टोन लगे हो, तब स्टोन के अंदर की तरफ सफाई करें। ऐसा करने से स्टोन चमकने लगेगा।
- आखिर में ज्वेलरी को गर्म पानी से धो लें और एक साफ कपड़े से पोंछ लें।
गोल्ड ज्वेलरी को साफ कैसे करें?
डिटर्जेंट की मदद से केवल कपड़े ही नहीं ज्वेलरी भी साफ की जा सकती है। गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए आप इस तरह से डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- एक बाउल में 2-3 चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट डालें।
- अब इसमें गुनगुना पानी डालकर थिक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को सोने की ज्वेलरी पर लगाएं। (ज्वेलरी को साफ कैसे करें)
- कुछ देर ब्रश से रब करके सुखने के लिए छोड़ दें।
- आखिर में पानी से ज्वेलरी को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: चांदी की पायल काली पड़ गई है? इन 3 टिप्स की मदद से घर बैठे चमकाएं, लगेगी बिल्कुल नई जैसी
इन बातों का रखें ध्यान
- गोल्ड ज्वेलरी को सिंक में साफ करने के बजाय एक छोटे बाउल का इस्तेमाल करें। गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए गर्म और उबलते पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे मेटल और जेमस्टोन दोनों खराब हो सकते हैं। इसके बजाय, गुनगुने पानी से ज्वेलरी को साफ करना चाहिए। (सिल्वर ज्वेलरी को साफ कैसे करें)
- गोल्ड की ज्वेलरी को साफ करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें, तो कमर्शियल गोल्ड क्लीनर का भी उपयोग कर सकती हैं। ज्यादातर बार क्लीनर को पानी के साथ मिलाया जाता है, लेकिन इस्तेमाल करने से पहले पैकेज पर लिखी जानकारी को जरूर पढ़ें।
- गोल्ड ज्वेलरी को चमकदार बनाने के लिए हार्श केमिकल जैसे ब्लीच, एसिटोन और क्लोरीन का उपयोग न करें। इन चीजों के कारण ज्वेलरी का रंग बदल सकता है। यही नहीं, सिरका के उपयोग से भी गोल्ड ज्वेलरी खराब हो सकती है।
- अब्रेसिव क्लीनर जैसे बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का भी उपयोग गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए न करें। गोल्ड एक सॉफ्ट मेटल है। अब्रेसिव क्लीनर के कारण ज्वेलरी पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सोने के पुराने गहने एकदम नए जैसे चमकेंगे, अपनाएं ये तरीके
गोल्ड ज्वेलरी साफ करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।