गुजराती शादी से पहले क्यों रखा जाता है गरबा-डांडिया प्रोग्राम?

शादी भारत की पवित्र रस्मों में से एक है। सभी राज्यों में शादी की अलग-अलग रस्में और परंपराएं होती है। अपने यहां गुजराती शादी की कुछ वैदिक, पुराने और नए रीति-रिवाज हैं, जो उनकी शादी को अन्य विवाह से अलग बनाता है। गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाली आदि में शादी के अपने अलग-अलग रस्में हैं।
गुजराती शादी में क्यों किया जाता है गरबा-डंडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। अंबानी परिवार ने अनंत की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इनकी शादी की रस्में 04 जुलाई, 2024 से शुरू होकर 14 जुलाई तक होंगी। 4 जुलाई को उनकी शादी की शुरुआत पहली रस्म यानी मामेरू रस्म से शुरू हुई। इसके बाद गरबा-डांडिया, संगीत सेरेमनी और गृह शांति पूजा जैसे रीति-रिवाजों को निभाया गया। लेकिन क्या आपको पता है कि गुजराती शादियों में गरबा-डांडिया क्यों किया जाता है।
इसे भी पढ़े- Anant Ambani-Radhika Wedding:जानें गुजराती शादी में क्या होता है मामेरू रस्म का महत्व
शादी तय होने पर की जाती है 'चांदलो मातली'
गुजराती शादी का यह सबसे पहला और खास समारोह 'चांदलो मातली' होता है, जो विवाह की स्वीकृति के लिए होता है। इस रस्म के बाद यह माना जाता है कि अब शादी पक्की हो गई है। चांदलो मूल रूप से दूल्हे के माथे के केंद्र में बना एक लाल रंग का टिका है, जो दुल्हन पक्ष के चार अन्य पुरुष सदस्यों के साथ इस टीके को दूल्हे के माथे पर लगाया जाता है। इसके साथ ही निशानी के तौर पर शगुन और शादी की तारीख भी तय की जाती है।
गरबा-डांडिया प्रोग्राम

अनंत अंबानी की मामेरू रस्म होने के बाद गरबा-डांडिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर ऐसा कहा जाता है कि गरबा-डांडिया का आयोजन माता रानी को खुश करने और उनके सम्मान में किया जाता है। इसके साथ यह गुजरात का पारंपरिक नृत्य है। शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले इस फंक्शन का आयोजन किया जाता है।
इसे भी पढ़े- मामेरू' रस्म से शुरू हुई शादी की तैयारियां, खास तरीके से किया गया मेहमानों का स्वागत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।