herzindagi
why is bhairav ji present at every shakti peetha know the mystery

Hindu Mythology: हर शक्तिपीठ के पास क्यों विराजमान होते हैं भैरव जी? जानें रहस्य

हिंदू धर्म में भैरव बाबा को भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है। भैरव बाबा के वैसे को कई स्वरूप हैं। अब ऐसे में सवाल है कि हर शक्तिपीठ के पास भैरव बाबा क्यों विराजमान हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-04, 13:54 IST

हिंदू धर्म में भैरव भगवान शिव के उग्र रूपों में से एक हैं। उन्हें समय और मृत्यु का देवता माना जाता है। भैरव को अक्सर काले रंग में दर्शाया जाता है। भैरव बाबा को अक्सर कुत्ते के साथ दिखाया जाता है, जो उनका वाहन है। आपको बता दें, भैरव की पूजा आमतौर पर तांत्रिक अनुष्ठानों के माध्यम से की जाती है। भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए, भक्त उन्हें शराब, मांस और अन्य प्रसाद चढ़ाते हैं। भैरव की पूजा आमतौर पर मंदिरों में की जाती है। अब ऐसे में भैरव बाबा हर शक्तिपीठ के पास क्यों विराजमान हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भैरव बाबा का हर शक्तिपीठ के पास विराजमान होने का कारण

shaktipeeth

मान्यता है कि जब माता सती के 51 भागों से 51 शक्तिपीठों की स्थापना हुई, तो भगवान शिव ने इन शक्तिपीठों की रक्षा के लिए अपने अंश से 51 भैरवों को प्रकट किया। ये भैरव माँ के पुत्र के रूप में शक्तिपीठों की रक्षा करते हैं। वहीं भैरव बाबा को तंत्र विद्या का देवता माना जाता है। शक्तिपीठ भी तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण स्थान हैं। इसलिए, भैरव बाबा का शक्तिपीठों के पास होना तंत्रिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं। इसलिए, जहां शक्तिपीठ में देवी की पूजा होती है, वहीं भैरव बाबा भी विराजमान होते हैं, जो शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है। काल भैरव को सभी भैरवों का नायक माना जाता है। वे काशी के रक्षक भी हैं। इसलिए, उनका शक्तिपीठों के पास होना शक्तिपीठों की सुरक्षा और पवित्रता को सुनिश्चित करता है। इसलिए भैरव बाबा हर शक्तिपीठ के पास विराजमान हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  भारत-पाकिस्तान के अलावा इन देशों में स्थित है माता के शक्तिपीठ, दर्शन के लिए हर दिन लगती है भक्तों की भीड़

भैरव बाबा की पूजा करने से मिलते हैं ये लाभ?

kaal bhairav

भैरव बाबा को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है। उनकी पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भैरव बाबा को शत्रुओं से रक्षा करने वाला देवता माना जाता है। उनकी पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। भैरव बाबा को साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा करने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - मध्य प्रदेश में स्थित हैं मां शक्ति के ये दो शक्तिपीठ, आप भी कर सकते हैं दर्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।