1 महीने हो गए लेकिन गमले में नहीं बढ़ रहा मिर्च का पौधा, जानें कारण और उपाय

हमारे यहां भारतीय घरों में हर किसी को गार्डनिंग का शौक होता है। जब गार्डन में ढेर सारे पेड़ पौधे लगे होते हैं तो घर की खूबसूरती भी चार गुना ज्यादा बढ़ जाती है। कोई फल-फूल लगाता है, तो कुछ लोग अपने घरों में ही सब्जियां उगाना पसंद करते हैं। इससे आपको घर पर ही ताजी सब्जियां मिल जाती हैं। वरना बाजारों में तो अब ज्यादातर हाइब्रिड सब्जियां मिलने लगी हैं। मिर्च भी उन्हीं सब्जियों में से एक है जिसे लोग घर पर उगाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि एक महीने हो गए लेकिन मिर्च का पौधा बढ़ नहीं रहा है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम आपको इसके पीछे का कारण और पौधे को ग्रो कराने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
धूप की कमी
आपको बता दें कि मिर्च के पौधे को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की धूप चाहिए होती है। अगर आपका गमला ऐसी जगह रखा है जहां धूप कम आती है, तो पौधा ठीक से नहीं बढ़ पाएगा। इसके लिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो, जैसे छत या बालकनी।

ज्यादा या कम पानी देना
कई बार लोग गलतियां कर देते हैं कि बहुत ज्यादा पानी दे देते हैं या कम देते हैं। ज्यादा पानी देने से जड़े सड़ जाती हैं और कम पानी देने से पौधा मुरझा जाता है। ऐसे में मिट्टी को हल्का नम रखना सबसे जरूरी है। जब आप देखें कि ऊपर की मिट्टी सूख गई है तो थोड़ा पानी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- टमाटर के पौधे में नहीं लग रहे हैं फल और फूल? जड़ में डालें यह 1 चीज...भर जाएगा गमला
सही मिट्टी न होना
मिर्च के पौधे के लिए मिट्टी का भी सही होना बहुत जरूरी है। अगर मिट्टी बहुत हार्ड होगी तो पौधे की जड़ तक हवा नहीं पहुंच पाएगी। साथ ही इस तरह की मिट्टी से पौधे को पोषण भी नहीं मिल पाता है। इसलिए गार्डन सॉइल में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिला दें। इससे मिट्टी पोषण वाली बन जाती है।

गमला छोटा होना
मिर्च का पौधा लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का ही इस्तेमाल करना सही होता है। छोटा गमला होने पर जड़ें फैल नहीं पाती हैं। इसके लिए कम से कम 10 से 12 इंच का गमला ही लें। पौधे का ख्याल रखने का तरीका पता होगा, तो इसमें फल अच्छे से आएंगे।
खाद की कमी
पौधे को बढ़ने के लिए समय-समय पर पोषण चाहिए होता है। अगर आप पौधे में खाद नहीं डालेंगी तो इसकी ग्रोथ रुक जाएगी। ऐसे में हर 10 से 15 दिन में ऑर्गेनिक खाद जैसे वर्मी कंपोस्ट गमले में जरूर डाल दें।
तो अगर आप ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका मिर्च का पौधा फिर से तेजी से बढ़ने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।