टमाटर के पौधे में नहीं लग रहे हैं फल और फूल? जड़ में डालें यह 1 चीज...भर जाएगा गमला

Fertilizer For Tomato Plant: बहुत से लोगों को गार्डनिंग करके सुकून मिलता है। गार्डनिंग लवर्स घर में इंडोर प्लांट लगाना और बालकनी में पौधे लगाना काफी पसंद करते हैं। घर में सब्जियां और फल खुद से उगाने का भी अपना ही अलग मजा है। गार्डन में सब्जियां लगाना आसान नहीं होता। अक्सर सब्जियों के पौधे तो उग जाते हैं, लेकिन उन पर फल और फूल ही नहीं आते। ऐसे में गार्डनर पैदावार का इंतजार ही करता रह जाता है, लेकिन पौधे पर फल ही नहीं लगते।
इसी तरह से बहुत से लोग टमाटर का पौधा तो गार्डन में लगा लेते हैं, लेकिन उस पर फल और फूल आते ही नहीं हैं। ऐसा अक्सर पौधों में पोषण की कमी के कारण होता है। ऐसे में आप पौधे की जरूरत के हिसाब से उसमें खाद डाल सकते हैं। आइए जानें, टमाटर के पौधे में फल-फूल ना लगे, तो क्या करें? टमाटर की पैदावार बढ़ाने के लिए जड़ में क्या डालें?
यह भी देखें- फ्रिज में रखे टमाटर से कैसे उगाएं टमाटर का पौधा, जानें सबसे आसान तरीका
क्या-क्या चाहिए?
- कॉफी पाउडर
- गोबर की खाद
टमाटर की पैदावार बढ़ाने वाली खाद
टमाटर के पौधे में फूल और फलों की पैदावार को बढ़ाने के लिए आप उसमें कॉफी के पाउडर के साथ गोबर की खाद मिक्स करके डाल सकते हैं। इन दोनों चीजों को एक बाल्टी में पानी डालकर छोड़ दें। अगली सुबह इस घोल को छानकर जड़ में मिला लें। इससे पौधे की ग्रोथ भी बेहतर होगी। इसके अलावा, टमाटर का पौधा फल-फूल से लद जाएगा।
टमाटर के पौधे के लिए कॉफी पाउडर
टमाटर के पौधे में कॉफी पाउडर डालने से काफी फायदे होते हैं। दरअसल, कॉफी पाउडर में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधे की ग्रोथ के लिए बेहतर माने जाते हैं। टमाटर के पौधे की जड़ में कॉफी पाउडर डालने से मिट्टी में एसिड बनते हैं, जो प्लांट के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा, इसके इस्तेमाल से मिट्टी में नमी बनी रहती है और कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- अगर टमाटर के पौधे में फल नहीं आ रहे हैं, तो आपको मिट्टी की मल्चिंग करनी चाहिए। इससे गमले की मिट्टी की हेल्थ बेहतर होती है।
- टमाटर के पौधे में ज्यादा पानी डालने से बचें। मिट्टी के ड्राई होने पर ही पानी डालें।
- टमाटर के पौधे को अच्छी धूप की जरूरत होती है। ऐसे में इसे किसी धूप वाली जगह पर ही रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।