18 पुराणों में गरुड़ पुराण को ही क्यों माना जाता है सर्वश्रेष्ठ?

हिन्दू धर्म में 18 पुराणों का उल्लेख मिलता है। ऐसे में आइये जानते हैं आखिर क्यों गरुड़ पुराण को ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।  
Updated:- 2022-12-22, 16:11 IST
image

Puranas In Hinduism: हिन्दू धर्म में 17 पुराणों का उल्लेख मिलता है। हर पुराण में जीवन से लेकर मृत्यु तक और मृत्यु के बाद से लेकर पुनर्जन्म तक की बातों का वर्णन किया गया है। यूं तो हर पुराण का अपना एक महत्व है लेकिन हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण। 

  • गरुड़ पुराण का संबंध मृत्यु से जुड़ी घटनाओं से है। यही कारण है कि जब घर में किसी की मृत्यु होती है तो मृत्यु पश्चात पूरे 13 दिनों तक घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है। जिससे मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को शांति मिले और उसे मोक्ष की प्राप्ति हो। 

इसे जरूर पढ़ें: हिन्दू धर्म में धार्मिक कार्यों के बाद क्यों किया जाता है भंडारा, जानें कैसे हुई शुरुआत

  • हिन्दू धर्म (हिंदू धर्म से जुड़ी बातें) में गरुड़ पुराण में वर्णित जानकारियों से जुड़े कई अलग से भी ग्रंथ लिखें गए हैं। साथ ही, गरुड़ पुराण पर कई संशोधन पहले भी किये जा चुके हैं और अभी भी किये जा रहे हैं। 

Garud puran

  • बता दें कि महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास ने पुराणों की रचना की थी। वहीं, गरुड़ पुराण की बात करें तो इसमें कुल 19 हजार श्लोक हैं जिनमें भगवान विष्णु के 24 अवतारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 
  • गरुड़ पुराण में सूर्य समेत सभी ग्रहों और नव शक्तियों से जुड़े रहस्य भी अंकित हैं। साथ ही, इस पुराण में भगवान श्री हरि विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) और गरुड़राज के बीच हुई जीवन-मरण की वार्ताओं को भी लिखा गया है। 

garud puran

  • गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के अन्य 18 पुराणों में 17वा है। जिसके चलते गरुड़ पुराण में अन्य सभी पुराणों का सार वर्णित किया गया है। इसी कारण से गरुड़ पुराण को अन्य 17 पुराणों की अपेक्षा ज्यादा महत्व दिया जाता है और इसलिए इसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है।    

इसे जरूर पढ़ें: संतोषी माता का रखती हैं व्रत तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • आपको हिन्दू धर्म के 18 पुराणों के नाम भी बता देते हैं। इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं: ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, विष्णु पुराण, वायु पुराण, भागवत पुराण, नारद पुराण, मार्कण्डेय पुराण, अग्नि पुराण, भविष्य पुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण, लिङ्ग पुराण, वाराह पुराण, स्कन्द पुराण, वामन पुराण, कूर्म पुराण, मत्स्य पुराण, गरुड़ पुराण, ब्रह्माण्ड पुराण। 

 

तो ये था हिन्दू धर्म के 17 पुराणों में गरुड़ पुराण के सबसे श्रेष्ठ होने के पीछे का कारण। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Herzidagi, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।