Chil Ke Sanket: घर की छत पर चील का मंडराना शुभ या अशुभ, जानें संकेत

Chil Ke Shubh Ashubh Sanket: चील को आध्याम्तिक रूप से भावना, स्वतंत्रता और आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतीक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष में भी चील का बहुत महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में चील से जुड़े कई गंभीर संकेतों का वर्णन मिलता है। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जानेंगे कि घर की छत पर चील का मंडराना या घर के आसपास चील का दिखना क्या संकेत देता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस घर के ऊपर चील बैठना शुरू कर दे उस घर की उन्नति रुक जाती है।
- दुर्भाग्य दस्तक देने लगता है और हर एक काम में बाधा उत्पन्न होती है। बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।
- चील अगर मस्तिष्क को स्पर्श कर दे तो यह मृत्यु के योग बनने या गंभीर बीमारी होने का सूचक होता है।
यह भी पढ़ें: जानें घर में खरगोश पालना होता है शुभ या अशुभ
- चील अगर शरीर के किसी अन्य भाग को स्पर्श करे तो इसका अर्थ है जीवन में कष्टों का तांता लगने वाला है।
- चील अगर घर की छत (घर की छत के वास्तु नियम) पर बैठकर स्वर निकाले तो यह शुभ होता है। इसका अर्थ है संकट दूर हो रहे हैं।
- चील मुंह में मांस दबाकर आपके घर आए तो इसका अर्थ है घर की सुख-शांति भंग होने वाली है।
- चील अगर बालकनी या छत पर आकर किसी पौधे में चोंच मारे तो यह बहतु ही शुभ माना जाता है।
- इसका अर्थ है कि जीवन में तरक्की (नौकरी में तरक्की के उपाय) के मार्ग खुलने वाले हैं और जल्द ही परेशानियां दूर होंगी।
- चील अगर आपके कपड़ों पर किसी प्रकार का निशान लगा दे तो यह मान-सम्मान में वृद्धि का सूचक है।
- बहुत सारी चीलें अगर घर की छत पर मंडराने लगे तो यह निश्चित ही बहुत अशुभ संकेत है।
यह भी पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ
- इसका अर्थ है कि परिवार में कलह जगह लेगी और पारिवारिक रिश्तों में दरार आने वाली है।
- अगर चील तुलसी के पौधे पर आकर बैठ जाए तो इससे घर की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
- चील अगर छत या बालकनी में रखा पानी पीले तो इससे बीमारी और नजर दोष झड़ जाता है।
तो ये थे घर की छत पर या घर एक आसपास चील के मंडराने से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।