आपने देखा होगा अक्सर सिलेब्रिटीज अपने बच्चों के साथ अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वेकेशन पर जरूर जाते हैं। इन दिनों रणबीर और आलिया अपने बेटी राहा के साथ अक्सर ट्रिप पर जाते हुई नजर आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि एक बच्चे की जिंदगी में वेकेशन का कितना महत्व है? इससे बच्चे को नई जगहों के बारे में जानने के साथ-साथ उस जगह की सांस्कृति के बारे में भी पता चलता है।
हर पेरेंट को बच्चे के साथ वेकेशन पर जरूर जाना चाहिए। बच्चों के साथ वेकेशन प्लान करने के कई फायदे होते हैं। इससे बच्चों के मानसिक विकास पर प्रभाव देखने को मिलता है। एक वेकेशन आपके बच्चे के डेवलपमेंट पर असर डालती है। आइए जानें, आखिर क्यों बच्चों को वेकेशन पर ले जाना चाहिए? बच्चों को वेकेशन पर ले जाने से क्या फायदा होता है?
यह भी देखें- बीच वेकेशन पर जाते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर आप वेकेशन पर अपने बच्चे के साथ घूमने के लिए म्यूजियम या नेशनल पार्क जैसी जगह पर जाते हैं, तो इससे बच्चे की जानकारी का भंडार बढ़ता है। इन जगहों पर जाकर बच्चे को हर चीज के बारे में डिटेल में बताएं। उस जगह के व्यंजन और खास लोकेशन्स के बारे में भी उन्हें जानकारी दें। इससे उनकी सीखने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। साथ ही उनकी नॉलेज भी बढ़ती जाएगी।
वेकेशन के दौरान आप अपनी डेली लाइफ के मुकाबले अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजार पाते हैं। इससे आप अपने फैमिली के साथ यादगार पल बिता पाते हैं। इस सब का असर फैमिली की बॉन्डिंग पर पड़ता है। एक साथ किसी जगह पर घूमना, किसी चीज का अनुभव लेना आपके आपसी रिश्तों को बेहतर बनाता है। आप अपने लाइफटाइम मेमरी में उन पलों को सेट कर पाते हैं।
जब बच्चा किसी नए माहौल में जाता है, तो उसकी इमैजिनेशन बढ़ती है। इससे बच्चे को नए लोगों से मिलने और कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में भी मदद मिलती है। इस सबका असर उसकी क्रिएटिविटी पर भी दिखता है। माना जाता है नई जगहों को एक्सप्लोर करने से बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ती है। उसके सोचने का नजरिया भी बदलता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपका बच्चा लोगों के बीच बोलने और बैठने से घबराता है, तो उसे वेकेशन पर ले जाएं। वेकेशन पर बच्चे नए लोगों और जगहों का अनुभव लेते हैं, जिससे उनकी सोशल स्किल्स बेहतर होती हैं। इससे लोगों के बीच उनका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।
होमवर्क, स्कूल लाइफ और सोशल प्रेशर की वजह से बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी काफी स्ट्रेस हो जाता है। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने से बच्चे इन सभी चीजों से खुद को रिलैक्स और रिचार्ज कर पाते हैं। अपनी रोज की बोरिंग लाइफ से हटके कुछ करने पर बच्चों को काफी रिफ्रेश फील होता है और उनका स्ट्रेस दूर होता है।
यह भी देखें- Places For Kids: छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें देश की किन जगहों को माना जाता है अच्छा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।