रविवार को आराम करने के बाद भी सोमवार को क्यों रहती है थकान? इन आदतों पर दें ध्यान

रविवार को पूरा आराम करने के बाद भी सोमवार को थकान क्यों रहती है? जानें सोशल जेटलैग (Social Jetlag), रात में फोन चलाने और बिना रूटीन वाले वीकेंड की वो 3 गलत आदतें जो आपका मंडे खराब कर देती हैं।
Updated:- 2026-09-28, 14:31 IST
Monday Stress

ऑफिस में काम करने वालों के लिए जब भी वीकेंड आता है, तो ऐसा लगता है कि सभी थकान रविवार को उतर जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। शनिवार का दिन तो काफी अच्छा जाता है लेकिन रविवार के आते ही लोगों की थकान बढ़ जाती है। सोमवार की सुबह उठते ही शरीर बेहद भारी लगता है, आंखों में नींद रहती है और काम पर जाने का मन नहीं करता।  

मंडे को सुस्त बनाने वाली आदतें

रविवार के बाद अगर सोमवार को आपको आलस आता है, तो इसकी वजह आपकी छुट्टी नहीं, बल्कि वीकेंड की ये 3 गलत आदतें हैं।

1- वीकेंड पर स्लीप शेड्यूल बिगड़ना

हममें से बहुत से लोग रोजाना काफी जल्दी उठते हैं, फिर शनिवार, रविवार जब आता है तो सुबह देर तक सोते हैं। इससे हमारी बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है। इस पूरे प्रोसेस को सोशल जेटलैग कहा जाता है। अगर आप रविवार के दिन सुबह 2-3 घंटे ज्यादा सोती हैं, तो शरीर कंफ्यूज हो जाता है और फिर सोमवार को सुबह जल्दी उठना थोड़ा मुश्किल होता है।

late sleep

image credit-gemini

क्या करें?

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप रविवार को भी जल्दी ही सो जाएं। ऐसा करने से आपका स्लीप शेड्यूल बिगड़ेगा नहीं और सोमवार को आपको थकान भी नहीं होगी।

2. देर रात तक फोन स्क्रॉल करना

छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को सभी लोग. से सभी लोग अपना काम खत्म करने के बाद देर रात तक रील्स देखते हैं या कोई सीरीज देखने लगते हैं। उस वक्त जो फोन से ब्लू लाइट निकलती है, वो आपके दिमाग को एक्टिव रखती है और नींद नहीं आने देती है। ऐसे में अगर आप 8 घंटे की नींद ले भी लें, तो भी सुबह सुस्ती सुस्ती रहती है।

reel scroll

image credit-gemini

क्या करें?

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जब आप रविवार को सोने जाएं तो करीब 1 घंटे पहले अपने फोन को छोड़ दें। इसकी जगह आप अपने पार्टनर से बात कर लें या फिर सॉफ्ट म्यूजिक सुन लें।

3. पूरे दिन बिना रूटीन के रहना

रविवार एक ऐसा दिन है, जिसमें हर कोई बिना किसी टाइम-टेबल के बेहद आराम से काम करता है। फिर चाहे वो खाना बनाना हो या खाना। साथ ही इस दिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी भी जीरो हो जाती है। ऐसे में जब आप पूरे दिन कुछ नहीं करेंगी, तो शरीर में आलस आ जाता है, जो कि सोमवार का दिन भी खराब करता है

क्या करें?

रविवार के दिन अपने आलस को दूर करने के लिए शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें। साथ ही हल्की वॉक, योग या घर के छोटे-मोटे काम जरूर करें।

यह भी पढ़ें- बच्चे के आलस और टालने की आदत से हैं परेशान, जानें उसे खुद काम करना कैसे सिखाएं?

यह भी पढ़ें- सुबह उठने में आता है आलस? अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 सिंपल ट्रिक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini

FAQ
क्या रविवार को ज्यादा सोने से थकान दूर होती है?
नहीं, रविवार को जरूरत से ज्यादा सोने से बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है। इससे थकान दूर होने की बजाय सोमवार को और ज्यादा सुस्ती और भारीपन महसूस होता है।
सोशल जेटलैग क्या होता है?
जब आप हफ्ते में एक टाइम पर सोते-जागते हैं और वीकेंड पर आपका शेड्यूल2-3 घंटे लेट चलता है, तो शरीर कंफ्यूज हो जाता है। इसी स्थिति को सोशलजेटलैग कहा जाता है।
मंडे ब्लूज से बचने के लिए रविवार रात क्या करना चाहिए?
रविवार रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। हल्का खाना खाएं और अगले दिन के कामों की छोटी लिस्ट बना लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।