Maa Yamuna: आखिर क्यों चढ़ाए जाते हैं यमुना जी में बताशे और दूध, जानें महत्व और लाभ

हिन्दू धर्म में यमुना नदी का अत्यंत महत्व बताया गया है। यमुना मैय्या को न सिर्फ मां का स्थान प्राप्त है बल्कि उन्हें श्री कृष्ण की पटरानी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि यमुना जी में दूध और बताशे चढ़ाने के कई लाभ होते हैं।  
Updated:- 2023-04-05, 18:37 IST
image

Yamuna Mein Kyu Chadhaye Jate Hein Doodh Aur Batashe: हिन्दू धर्म में नदियों को अत्यंत पवित्र, पूजनीय और मां स्वरूपा माना गया है। इन्हीं नदियों में से एक है यमुना। यमुना मईया को न सिर्फ माता के रूप में पूजा जाता है बल्कि श्री कृष्ण की पटरानी के रूप में जाना भी जाना जाता है। 

ब्रज मंडल को छोकर बहती हुई यमुना नदी का बहुत महत्व माना गया है। मथुरा-वृंदावन में यमुना पूजन का महत्व ठीक वैसा ही है जैसे कि काशी में गंगा पूजन का। यही कारण है कि यमुना नदी के तट पर बैठकर पूजा करने, यमुना स्नान करने और किसी भी अनुष्ठान को करने का विशेष फल प्राप्त होता है। 

इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि ब्रज में सालों से यमुना मैय्या को दूध और बताशे चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि यमुना में दूध और बताश चढ़ाने से बहुत लाभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं यमुना के पवित्र जल में दूध और बताशे चढ़ाने के लाभों के बारे में। 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यमुना जी में दूध (कच्चे दूध के उपाय) और बताशे चढ़ाने से घर में सौभग्य जागता है और सकारात्मकता आती है। 

offer milk to yamuna

  • यम की बहन होने के कारण यमुना जी में दूध और बताशे चढ़ाने से अकाल मृत्यु का योग और यमराज का भय भी दूर हो जाता है।  

यह भी पढ़ें: Ravana Mystery: रावण की नाभि में कहां से आया था उसे अमर बना देने वाला अमृत

  • यमुना मैय्या में दूध और बताशे चढ़ाने से व्यक्ति के पापों का अंत होता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है और वंश में वृद्धि होती है। 
  • यमुना मईया में दूध और बताशे चढ़ाने से कृष्ण कृपा हमेशा व्यक्ति के परिवार पर बनी रहती है आर राधा रानी का आशीर्वाद भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: जानबूझकर श्री कृष्ण ने नहीं बचाए थे अभिमन्यू के प्राण, जानें कारण

  • माना जाता है कि यमुना जी में दूध और बताशे चढ़ाने से पाप ग्रहों का दुष्प्रभाव निष्फल हो जाता है और ग्रह दोष (ग्रह दोष लगने के कारण) भी शांत होते हैं। 

offer batashe to yamuna

  • इसके अलावा, यह भी मान्यता है कि यमुना जी में दूध और बताशे चढ़ाने से श्री कृष्ण और राधा के गोलोक धाम में व्यक्ति को निवास प्राप्त होता है। 

 

तो इस कारण से यमुना नदी में चढ़ाए जाते हैं दूध व बताशे और मिलते हैं ये लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।