Earth Day 2023: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?

Earth Day 2023: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-04-21, 10:49 IST
image

हर साल अर्थ डे 22 अप्रैल को मनाया जाता है। केवल भारत ही नहीं भारत समेत 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट करते हैं।  इस साल 2023 में विश्व पृथ्वी दिवस का 53वां आयोजन होगा। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य

why do we celebrate the earth day

पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। विकास के इस दौड़ में पर्यावरण के सुरक्षा करना काफी ज्यादा जरूरी है। बता दें कि पृथ्वी की सुरक्षा करना इतना आसान नहीं है। इसमें कई तरीके की बाधाएं आती हैं। वहीं कई बार बड़ी चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है। पृथ्वी को ज्यादा नुकसान ना पहुंचे ऐसे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना काफी जरूरी हैं।

पृथ्वी दिवस की शुरुआत कब हुई

पृथ्वी दिवस की शुरुआत की बात करें तो साल 1970 से हुई थी। पृथ्वी दिवस की सर्वप्रथम कल्पना अमेरिकी पॉलिटिशियन और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी।

इसे भी पढ़ें : अपने बच्चों को कैसे सिखाएं पर्यावरण का ख्याल रखना?

पृथ्वी दिवस 2023 की थीम

हर साल पृथ्वी दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल 2023 में पृथ्वी दिवस की थीम है। ''हमारे ग्रह में निवेश करें '' यानी (Invest in Our Planet) रखी गई है।  दरअसल, प्रदूषण और स्मॉग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अर्थ डे विश्व भर में मनाया जाता है। वहीं, लोगों को मैसेज देने के लिए सरकार द्वारा कुछ बेसिक थीम भी तय किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Earth Day 2023 Wishes & Quotes in Hindi: पृथ्वी दिवस पर इन मैसेज और स्लोगन के जरिए प्रियजनों को दीजिए बधाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।


 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।