Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

होटल के कमरों को खुशबूदार बनाती हैं ये चीज़ें, आप अपने घर में भी कर सकती हैं इस्तेमाल

क्या आपको पता है कि होटल के कमरों से हमेशा शानदार खुशबू कैसे आती है? जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।   
Updated:- 2022-11-21, 15:43 IST
image

होटल के कमरे में एंट्री लेते ही खुशबू आती है। ऐसा सिर्फ एक कमरे में नहीं बल्कि पूरे होटल में होता है। इसी वजह से बहुत बार लोगों के मन में सवाल आते हैं कि ये खुशबू आती कहां से है। आज हम आपको इस खुशबू के पीछे की वजह बताने वाले हैं जिसे जान आप अपने घर को भी महका सकते हैं।

हर होटल की होती है अलग खुशबू 

आज आप भारत समेत पूरी दुनिया के किसी भी होटल में चले जाएं आपको एक अलग सी खुशबू जरूर आएगी। बता दें कि हर होटल का स्टॉफ कमरों को खुशबूदार बनाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करता है इसलिए हर होटल की महक अलग होती है। 

इसे भी पढ़ेंः होटल का कमरा छोड़ने से पहले ये चीज़ चेक करना कभी ना भूलें

किया जाता है परफ्यूम का इस्तेमाल 

होटल के कमरों को खुशबूदार बनाने के लिए रूम फ्रेशनर के साथ-साथ परफ्यूम का भी इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में आपको ढेर सारे परफ्यूम मिल जाएंगे जिनकी खुशबू घंटों तक कमरों में मौजूद रहती है। होटल में सुबह सफाई के वक्त ही परफ्यूम छिड़क दिया जाता है जो पूरे दिन कमरे को महकता रहता है। 

कैंडल्स से भी खूशबूदार बनते हैं कमरे 

use candels to make home fragnant

आपने बहुत बार गौर किया होगा कि होटल के कमरों में कैंडल जल रही होती है। यह कैंडल्स ऐसे ही नहीं जलाई गई होती। जैसे-जैसे कैंडल जलती है उसमें से खुशबू निकलती जाती है। इसी वजह से अब बहुत से लोग घर पर भी कैंडल्स जलाने लग गए हैं।  

एयर फ्रेशनर

air freshener for home

आज तकनीक बहुत ज्यादा आगे बड़ गई है। मार्केट में कई ऐसे डिवाइस मिलते हैं जिन्हें होटल के कमरों में लगाया जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी डीवाइस होते हैं जिनमे अलग-अलग ऑयल का इस्तेमाल करके किसी भी जगह को खुशबूदार बनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः होटल के कमरे में हमेशा क्यों बिछी होती है सफेद बेडशीट, जानें वहां के बेड्स से जुड़े सीक्रेट्स

वेंटिलेशन का ध्यान 

कमरे को खुशबूदार बनाने के लिए जरूरी है कि हवा अंदर और बाहर जाती रहे। ऐसा ना होने पर कमरे से खाने और जूते आदि की महक  एक समय के बाद बदबू बना जाती है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।