क्या कभी सोचा है कि पुराने घरों के दरवाजे हमेशा अंदर की तरफ ही क्यों खुलते थे?

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों को देखते और करते हैं, जो दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन उसके पीछे खास कारण होते हैं। जैसे हमारे दादा-दादी या परदादा के जमाने के पुराने घरों के मुख्य दरवाजे हमेशा अंदर की तरफ ही खुलते थे, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया? आज के दौर में भले ही हम अपनी सुविधा के अनुसार दरवाजे लगवा लेते हैं। मगर पुराने समय में मकान बनाने की हर छोटी-बड़ी चीज के पीछे खास कारण होते थे। आज के लेख में हम इस विषय के बारे में बताने जा रहे हैं कि दरवाजे अंदर की तरफ खुलने के पीछे क्या कारण थे।
सुरक्षा को देखकर बनाए जाते थे दरवाजे
पहले समय घर में लगे मुख्य दरवाजे का अंदर की तरफ खुलने के पीछे का खास कारण सुरक्षा होता था। दरवाजा जब अंदर की तरफ खुलता है, तो उसके कब्जे और कुंडी घर के अंदर की तरफ होते हैं। ऐसे में बाहर से किसी चोर या हमलावर के लिए दरवाजे को उखाड़ना या तोड़ना नामुमकिन हो जाता था। इसके अलावा, अगर बाहर कोई खतरा हो, तो अंदर से पूरे शरीर का जोर लगाकर दरवाजे को बंद करना आसान होता है, जबकि बाहर की तरफ खुलने वाले दरवाजे को खींचकर बंद करना मुश्किल होता है।

इसे भी पढ़ें- Gate Designs For Main Door: घर के एंट्रेंस पर लगवाएं लोहे और लकड़ी से बने ये गेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
मेहमान का स्वागत भी होता था कारण
पुराने समय में आने वाले मेहमानों या पड़ोसियों का दिल खोलकर स्वागत करते थे। जब दरवाजा अंदर की ओर खुलता है, तो यह एक तरह से स्वागत का प्रतीक माना जाता है, जैसे आप सामने वाले को अंदर आने का आमंत्रण दे रहे हों। वहीं, अगर दरवाजा बाहर खुलेगा, तो बाहर खड़े व्यक्ति को चोट लगने का डर रहता था।
तेज आंधी और बारिश से बचाव
पुराने जमाने में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बर्फबारी (पहाड़ी इलाकों में) जैसी मौसमी चुनौतियां ज्यादा हुआ करती थीं। अगर दरवाजा बाहर की तरफ खुलता, तो तेज आंधी के थपेड़ों से दरवाजे के पल्ले उखड़कर टूट सकते थे।

अगर रातभर में दरवाजे के बाहर भारी बर्फ जमा हो जाए या बाढ़ का पानी आ जाए, तो बाहर की तरफ खुलने वाला दरवाजा कभी खुल ही नहीं पाता और लोग घर के अंदर ही फंस जाते। अंदर की तरफ खुलने के कारण लोग आसानी से दरवाजा खोलकर बाहर जमी बर्फ या मलबे को साफ कर सकते थे।
इसे भी पढ़ें- घर के मेन गेट को दें रॉयल लुक, लगाएं ये 5 शानदार फूलों वाले पौधे; हर कोई करेगा तारीफ
तो, अब अगली बार जब आपको कोई ऐसा दरवाजा दिखे, जो बाहर के बजाय अंदर की तरफ खुलता हो, तो इसे सामान्य न समझें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।