खतरे का रंग लाल क्यों होता है? जानें वजह

भारतीय संस्कृति में काले रंग को अशुभ माना जाता है। वहीं बात लाल रंग की करें तो भारतीय लोग इसे शुभ मानते हैं। इसके बावजूद भी खतरे को रंग लाल होता है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़ी सभी बातों को बताने वाले हैं।
लाल रंग का क्यों होता है खतरे के लिए इस्तेमाल

यह बात सभी जानते हैं कि काला रंग का समान भारतीय लोग किसी भी शुभ काम करने से पहले ना तो पहनते है और ना ही काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में काले रंग को अशुभ माना जाता है। वहीं शादी शुदा महिलाएं भी लाल रंग का इस्तेमाल करती है। भारतीय लोग कोई भी शुभ काम करने से पहले लाल रंग का कपड़ा पहनना पसंद करते है। ऐसे में खतरे का रंग काला ना होकर लाल क्यों हैं। चलिए जानते हैं इसका मुख्य कारण।
लाल रंग और काला रंग में क्या है अंतर
लाल रंग का इस्तेमाल कई कारण से किया जाता है। लाल रंग गहरा होता है, साथ ही ये आसानी से लोगों का ध्यान अपनी और खीचता है। इसलिए भी लाल रंग का इस्तेमाल खतरे के संकेत के लिए किया जाता है। वही बात काले रंग की करें तो काला रंग का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जाता है क्योंकि काला रंग को ध्यान से देखेंगे तो एक मिनट के लिए आपको कुछ और दिखना बंद हो जाएगा। ऐसा हुआ तो खतरा बढ़ जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- क्यों स्कूल बस का रंग होता है पीला?
लोगों की सेफ्टी के लिए लाल रंग है जरूरी
रोड पर लोगों की सेफ्टी के लिए ही लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि एक छोटी से छोटी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती हैं। ऐसे में किसी भी गलती की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। खासकर रात के समय लाल रंग आसानी से लोगों को दिख जाता हैं। वहीं काला रंग देखने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों लाल रंग का ही होता है एलपीजी सिलेंडर?
लोगों को रोकने के लिए लाल रंग का होता है इस्तेमाल
ऐसे में लाल रंग हमेशा से खतरे का इंडिकेटर माना जाता है। लाल रंग देखते ही यह पता चल जाता है कि आगे खतरा है। अगर लाल रंग में सड़क पार की तो जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा लाल काफी गहरा रंग होता है जो दूर से ही नजर आता है। इसी वजह से लोगों को रोकने के लिए भी लाल रंग का प्रयोग किया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।