Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

न भाषा समझ आई, न लिखावट! इस रहस्यमयी किताब को आज तक कोई नहीं पढ़ सका

पढ़ने का शौक रखने वाले लोगों के लिए हजार पन्नों वाली किताबे भी कुछ नहीं होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में 240 पन्नों वाली रहस्यमयी बुक Voynich Manuscript को आज तक कोई भी नहीं पढ़ सका। 
Updated:- 2026-09-02, 19:38 IST
mystery of Voynich Manuscript

Mysterious Book Voynich Manuscript: अगर कोई आपसे कहे कि दुनिया में 240 पन्नों की एक ऐसी किताब है, जिसे आज तक कोई भी नहीं पढ़ पाया है, तो हो सकता है कि आपको अजीब लगे। मगर आपको बता दें कि यह शत-प्रतिशत सत्य है। इस किताब का नाम Voynich Manuscript है। इसके किताब के पुराने चर्मपत्र के पन्ने अजीब पौधों, चमकते तारों और रहस्यमयी निशानों की रंग-बिरंगी तस्वीरों से भरे हैं। सदियों से इस छोटी सी किताब ने दुनिया के सबसे बड़े दिमागों को उलझन में डाल रखा है। कोई भी इसका एक शब्द भी नहीं पढ़ पाया है और न ही कोई यह पक्के तौर पर जानता है कि इसे किसने और क्यों लिखा था? आइए जानते हैं कि इस किताब के बारे में विस्तार से।

Voynich Manuscript किताब में है अजीब लिखावट

Voynich Manuscript किताब छह अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है और हर हिस्से में अनोखी और सुंदर तस्वीरें हैं। चूंकि इसके शब्द आज भी एक पहेली बने हुए हैं, इसलिए विशेषज्ञों ने अंदर की तस्वीरों के आधार पर ही इन अध्यायों के नाम रखे हैं। नीचे प्वाइंट में जानें इनके बारे में-

Voynich Manuscript

  • हर्बल पन्ने- यह किताब का सबसे बड़ा हिस्सा है, जिसमें पौधों और जड़ी-बूटियों की सौ से अधिक विस्तृत तस्वीरें हैं, जो हमारी दुनिया के किसी भी जाने-पहचाने पौधे से मेल नहीं खातीं।
  • तारों भरा आसमान- इस हिस्से में सूरज, चांद, तारों और राशि चक्र (zodiac signs) के चार्ट बने हुए हैं।
  • मानव आकृतियां- इस भाग में पानी के कुंडों और उलझी हुई नलकियों से जुड़ी छोटी आकृतियों के चित्र हैं।
  • ब्रह्मांड (कॉसमॉस)- तारों के पैटर्न और ज्यामितीय आकारों से भरे गोल चक्र इस हिस्से में आते हैं।
  • फार्मेसी- पहले अध्याय की तरह इसमें भी जड़ी-बूटियां हैं, लेकिन साथ में जार, बोतलें और डिब्बे भी बने हैं, जो किसी प्राचीन दवाखाने जैसे लगते हैं।
  • रेसिपी खंड- आखिरी पन्नों में साफ-सुथरी पंक्तियाँ और छोटे सजावटी निशान हैं, जिन्हें निर्देश या रेसिपी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड का रहस्यमयी मंदिर, पत्थर थपथपाते ही सुनाई देती है डमरू जैसी आवाज

15वीं या 16वीं सदी पुराना है Voynich Manuscript का इतिहास

वॉयनिच पांडुलिपि (Voynich manuscript) एक सचित्र पांडुलिपि है जो एक अज्ञात भाषा में लिखी गई है और माना जाता है कि इसे 15वीं या 16वीं सदी में बनाया गया था। इसका नाम पुरानी और दुर्लभ किताबें बेचने वाले विल्फ्रिड वॉयनिच के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इसे 1912 में खरीदा था। जब से यह पांडुलिपि मिली है, तब से विद्वान और वैज्ञानिक इसके टेक्स्ट को समझने की कोशिश कर रहे हैं। 1969 से इसे येल यूनिवर्सिटी की बीनेके रेयर बुक एंड मैन्युस्क्रिप्ट लाइब्रेरी में रखा गया है। इस किताब बीनेके एमएस 408 के नाम से भी जाना जाता है। 

history of Voynich Manuscript

Voynich Manuscript किताब को लेकर अनसुनी कहानी

द्वितीय विश्व युद्ध के कोड डिकोडर, बेहतरीन भाषाविद् और कंप्यूटर वैज्ञानिकों, सबने इस लिखावट को पढ़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी। कुछ आलोचकों का मानना था कि विल्फ्रेड वॉयनिच ने यह सब खुद गढ़ा था। हालांकि, प्राचीन सामग्रियों पर हुए आधुनिक वैज्ञानिक परीक्षणों और अजीब भाषा के पैटर्नों पर कंप्यूटर अध्ययनों से यह साबित होता है कि यह लिखावट किसी असली भाषा के नियमों का पालन करती है।

इसे भी पढ़ें- क्या सच में Nainital की इस झील में आती हैं परियां? परी ताल से जुड़ा सच जानें

यकीनन इस किताब की तस्वीरें और इसके बारे में पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि 240 पन्नों को पढ़ना इतना मुश्किल क्यों है? अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Source- Yale Library

Image Credit-WIKIPEDIA, Yale Library

FAQ
कार्बन डेटिंग के अनुसार 'वॉयनिच पांडुलिपि' किताब किस सदी में लिखी गई थी?
कार्बन डेटिंग के मुताबिक 'वॉयनिच पांडुलिपि' किताब 15वीं सदी (लगभग 1404 से 1438 के बीच) में लिखी गई थी।
 'वॉयनिच पांडुलिपि' किताब को आज तक कोई क्यों नहीं पढ़ सका?
 'वॉयनिच पांडुलिपि' किताब एक अज्ञात लिपि, भाषा और कोड में लिखी गई है जिसे आज तक डीकोड नहीं किया जा सका।
वॉयनिच पांडुलिपि में कुल कितने पन्ने हैं?
वॉयनिच पांडुलिपि किताब में लगभग 240 पन्ने मौजूद हैं, जबकि माना जाता है कि कुछ पन्ने गायब हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।