देश में ऐसे कई गांव और शहर हैं जिनके नाम एक जैसे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि हर एक शहर में एक ही जैसे कई नाम आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हर नाम के अंत में लगने वाले गढ़, पुर और आबाद जैसे शब्दों को क्यों लगाया जाता है। आखिर इन शब्दों का अर्थ क्या है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल चल रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन शहरों के नाम के आगे जुड़े इन शब्दों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जयपुर, उदयपुर, रामपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, रायपुर, सहारनपुर, कानपुर, गोरखपुर और नागपुर जैसे कई ऐसे नाम है, जो देश में एक जैसे हैं। लेकिन पुर शब्द का अर्थ पूरा नहीं है। इसका अर्थ है, शहर या किला। इस शब्द का प्रयोग कई वर्षों पहले ऋगवेद में किया जा चुका है।
हैदराबाद, अहमदाबाद, फैजाबाद, इलाहाबाद और औरंगाबाद जैसे कई नाम आपको देखने और सुनने को मिले होंगे। इस तरह के नाम केवल देश में ही नहीं बल्कि बाहरी देश में भी देखे गए हैं। जैसे पाकिस्तान में इस्लामाबाद और बांग्लादेश में जलालाबाद से भी एक शहर है। आबाद शब्द का मतलब आबाद होना नहीं है। इसका अर्थ पानी से जुड़ा हुआ है। यह एक फारसी शब्द है। फारसी में आब का मतलब पानी होता है।
इसे भी पढ़ें- दुनिया का अनोखा शहर जो एक बिल्डिंग के अंदर बसा है, देखें तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
आजमगढ़, रायगढ़ और छत्तीसगढ़ जैसे कई नाम है, जिनके अंत में गढ़ शब्द लगता है। कई लोग गढ़ का अर्थ किसी सामान को मिट्टी में दबाने से समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। गढ़ शब्द का अर्थ किले से जुड़ा है। पहले के समय में मुगल शासक जगह-जगह किले बनवाते थे। इससे वह अपनी ताकत दिखाते थे और उस जगह पर कब्जा जमाने की कोशिश करते थे। इसलिए, भारत में आपको कई किलों के नाम के आगे भी गढ़ शब्द देखने को मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।