Sat Sep 19, 2026 | Updated 01:16 AM IST

आखिर शहरों या गांवों के नाम के साथ 'पुर' क्यों लिखा होता है

कई सारे शहर और गांवों के नाम के साथ 'पुर' जुड़ा होता है। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-08-14, 14:22 IST
image

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में 29 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। ऐसे में भारत से जुड़ी काफी सारी इतिहास भी है, जो शायद आप जानते भी नहीं होंगे। भारत में कई शहर और गांव ऐसे हैं, जिनके नाम में आपने 'पुर' लिखा देखा होगा। जैसे कि- रायपुर, गोरखपुर, लखनपुर, सीतापुर, जनकपुर व उधमपुर आदि। हालांकि कभी ऐसा सोचा है कि आखिर क्यों शहर और गांव के नाम के साथ पुर जोड़ा जाता है। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।

'पुर' का क्या मतलब होता है

शहरों के नाम के पीछे पुर लगाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सालों पहले से चलती आ रही हैं। किसी भी जगह का नाम लिखने से पहले उस जगह से जुड़ी एक खास पहचान इससे जोड़ी जाती है। पुर के मतलब  होता है, शहर या किला। बता दें कि  पुर शब्द एक प्राचीन संस्कृत शब्द है, जिसका जिक्र ऋग्वेद में भी मिलता है। पुराने समय में कोई भी राजा अपने राज्य का नाम रखता था तो वह उसमें पुर लगाना नहीं भूलता था। यहीं कारण है कि राजस्थान के राजा ने जयपुर का नाम के पीछे भी पुर लगाया था।

'पुर' को लेकर अन्य लोग क्या सोचते है

pur attached to the name of the city and village

कुछ लोगों का मानना है कि पुर शब्द अरबी भाषा में भी पाया जाता है। यहीं कारण है कि अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों में भी कुछ शहर के नाम के साथ पुर लगा होता है। यह सुनने में भले आपको अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है। (भारत के इस आखिरी गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता)

इसे भी पढ़ेंः  भारत के इन खूबसूरत गांवों के बारे में कितना जानते हैं आप?

सालों से होता है पुर का इस्तेमाल

What is the meaning of city or village

जानकारी के लिए बता दें कि किसी स्थान आदि के लिए पुर का इस्तेमाल लंबे समय से होता आया है। महाभारत काल में इस शब्द का इस्तेमाल हस्तिनापुर के लिए किया गया था। यह परंपरा सालों से चलती आ रही हैं। अब भी यह परंपरा बरकरार है। 

इसे भी पढ़ेंः  कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

 

Photo Credit: Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।