herzindagi
why carmel by the sea requires a permit for heels over 2 inches

हैलो गर्ल्स! इस शहर में 2 इंच से ज्यादा ऊंची हील्स पहनने पर सरकार से लेना पड़ता है परमिट, जानिए इसके पीछे की वजह

अक्सर महिलाएं अपने आउटफिट्स के साथ हाई हील्स पहनना काफी पसंद करती हैं। हाई हील्स महिलाओं के लिए फैशन स्टेटमेंट होती है। लेकिन, कैलीफोर्निया में एक ऐसा शहर है, जहां 2 इंच से ज्यादा हाई हील्स पहनने के लिए आपको सरकार से परमिट लेना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है? 
Editorial
Updated:- 2025-05-19, 15:26 IST

हैलो गर्ल्स और लेडीज! अगर अपकमिंग ट्रिप के लिए आप आउफिट्स के साथ हाई हील्स पैक कर रही हैं, तो आपको एक बार इस पर जरूर सोचना चाहिए। खासकर यदि आप कैलिफोर्निया के कार्मेल-बाय-द-सी (Carmel-by-the-Sea) शहर जा रही हैं, तो आप वहां 2 इंच से ज्यादा ऊंचाई की हील्स नहीं पहन सकती हैं। दरअसल इस शहर के अंदर हाई हील्स पहनना अवैध माना जाता है। यह कोई मिथक नहीं है, बल्कि यह सच्चाई है। कार्मेल-बाय-द-सी, कैलिफोर्निया में सावर्जनिक तौर पर हाई हील्स पहनना अवैध है। अगर आप 2 इंच से ज्यादा ऊंचाई की हिल्स पहनती हैं, तो आपको सरकारी परमिट लेने की जरूरत पड़ेगी। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा। 

क्या पुलिस शहर में हाई हील्स पर बैन लगाने वाले कानून को लागू करती है? 

दरअसल, म्युनिसिपल कोड के मुताबिक, कार्मेल शहर में चलते समय कुछ जूते पहनना क्राइम है, लेकिन पुलिस हाई हील्स पर बैन लगाने वाले कानून लागू नहीं करती है। परमिट भी आप आसानी से पा सकती है और इसे पाने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। 

इसे भी पढ़ें- Heels Designs : इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट संग जचेंगी ये हील्स, यहां देखें डिजाइन

आप सिटी हॉल में फ्री परमिट प्राप्त कर सकती हैं

Carmel-by-the-Sea shoe law

अगर आपको कार्मेल शहर में 2 इंच से ज्यादा ऊंचाई की हाई हील्स पहननी है, तो आपको उसके लिए कार्मेल-बाय-द-सी सिटी हॉल जाकर परमिट बनवाना होगा। यह परमिट बिना किसी शुल्क दिए बन जाता है। यह परमिट एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट होता है, जिस पर आपका नाम लिखा होता है और यह कार्मेल के ड्यूटी पर मौजूद सिटी क्लर्क के सिग्नेचर होते हैं। 

कार्मेल में हाई हील्स पहनना अवैध क्यों है?

दरअसल यह कानून 1963 को लागू हुआ था और इसके पीछे की वजह काफी खास है। दरअसल कार्मेल के लोग अपने सुंदर घरों, प्यारी जगहों और शहर के आसपास के पेड़ों (जैसे साइप्रस और मोंटेरी पाइन) को बहुत बचाकर रखते हैं। लेकिन, पेड़ और पैदल चलने के रास्ते हमेशा एक जैसे नहीं होते। जैसे-जैसे पेड़ बड़े होते हैं, उनकी जड़ें भी बढ़ती हैं और यहीं पर परेशानी आती है।

कभी-कभी ये जड़ें कार्मेल-बाय-द-सी के बाजार वाले इलाके में पैदल चलने के रास्तों और फुटपाथों को ऊपर उठा देती हैं। जिसकी वजह से लोग ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गिर जाते थे। कार्मेल में हाई हील्स पर रोक लगाने का कारण यह था कि लोग जब पतली और ऊंची हील्स पहनकर जमीन पर चलते थे, तो काफी दुर्घटनाएं होती थीं। खासकर जो लोग वहां पर घूमने आते थे और उन्हें रास्तों का ज्ञान नहीं होता था। इसलिए ऐसा होने से बचाने के लिए यह कानून बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें- मर्दों के लिए बनाई गई थी High Heels, महिलाओं के लिए बन गई स्टाइल स्टेटमेंट, जानें इसके बनने की कहानी

किस साइज की हाई हील्स वैध या अवैध है?

Carmel high heel permit,

अगर आप 2 इंच या उससे ज्यादा ऊंची हील्स पहन रही हैं और हील का निचला हिस्सा 1 वर्ग इंच या उससे कम है, तो आपके पास सरकारी परमिट होना चाहिए।

क्या कार्मेल में काउबॉय बूट भी अवैध हैं?

वैसे तो कार्मेल में सभी तरह के ड्रेस बूट मान्य हैं, लेकिन हील 2 इंच से कम ऊंची होनी चाहिए और हील का निचला हिस्सा 1 इंच से ज्यादा होना चाहिए।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik, instagram 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।