फ्लाइट में हमेशा फीमेल स्टाफ को क्यों किया जाता है हायर? खूबसूरती नहीं कुछ और है असली वजह

क्या आप जानते हैं फ्लाइट स्टाफ में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों होती हैं, चलिए जानते हैं। 
Updated:- 2022-09-08, 11:48 IST
image

कभी आपने भी फ्लाइट में सफर किया होगा अगर नहीं तो आपने फिल्मों में देखा होगा। फ्लाइट स्टाफ में ज्यादातर महिलाएं होती हैं। यात्रियों की हर एक चीज का ध्यान रखने के लिए एयर होस्टेस को चुना जाता है। दुनियाभर की कई फ्लाइट कंपनियां फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा चुनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं आखिर क्यों एयरलाइन कंपनियां महिलाएं को करती हैं हायर।

flight

फीमेल केबिन क्रू ज्यादा क्यों 

खबरों की मानें तो मेल और फीमेल केबिन क्रू मेंबर का अनुपात लगभग 2/20 का होता है। वहीं कई विदेशी एयरलाइंस में यही अनुपात 4/10 का होता है। ये आंकड़े देख आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा होती हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं तो जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

आखिर ऐसा क्यों होता है

आप में से कई लोगों को ऐसा लग रहा होगा कि इसका कारण खूबसूरती हैं तो आप गलत नहीं सोच रहे हैं लेकिन कही हद तक यह सही भी हैं। खूबसूरती के कारण भी एयरलाइन कंपनियां महिलाओं को ज्यादा हायर करती हैं।  

खूबसूरती के अलावा भी हैं कई वजह

यह एक साइकोलॉजिकल फैक्ट है कि कई लोग ऐसे होते हैं जो महिलाओं की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उनकी बात मानते भी हैं। फ्लाइट में सेफ्टी का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे में यह काम महिलाओं को मिलता हैं। 

इसे भी पढ़ें: लंबी ट्रेन यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक, तो जरूर फॉलो करें ये स्टेप्स

वजन के कारण भी महिलाओं को चुनते हैं

एक विमान में जितना कम वजन होगा उतना ही उसका ईंधन और पैसा बचेगा। ऐसे में एयरलाइन कंपनियां अपना पैसा बचाने के लिए कुछ भी करती हैं। देखा जाएं तो महिलाओं का वजन पुरुषों के सामने काफी कम होता है। कम वजन विमान कंपनी के लिए एक फायदे का सौदा होता है।

अब आप समझ गए होंगे कि आखिर क्यों एयरलाइन कंपनियां महिलाओं को रखती हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।