herzindagi
image

अधिकतर अस्पतालों के रूम में क्यों होती हैं सफेद और नीले रंग की दीवारें

अधिकतर अस्पतालों के कमरों की दीवारों में सफेद और नीला रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। आर्टिकल में बताते हैं ऐसा क्यों और इन रंगों को करवाने के पीछे की क्या है वजह।
Editorial
Updated:- 2025-06-17, 19:15 IST

अस्पताल में जाना किसी को भी पसंद नहीं होता है। लेकिन जब किसी इमरजेंसी की वजह से हम वहां जाते हैं या एक दिन के लिए वहां के रूम में रुकते हैं, तो अक्सर एक ही सवाल मन में आता है कि अधिकतर अस्पतालों में कमरे की दीवारों पर सफेद और नीला रंग क्यों किया जाता है। इन रंगों के इस्तेमाल से अस्पताल के कमरे में क्या बदलाव होता है। आर्टिकल में समझाते हैं आखिर क्यों ज्यादातर अस्पतालों के कमरों में सफेद और नीला रंग क्यों किया जाता है।

अस्पताल के कमरे की दीवार पर सफेद रंग का मतलब क्या है

White blue room

इस बार को हम सभी जानते हैं कि सफेद रंग मन को शांति देता है। लेकिन अस्पताल में इसका इस्तेमाल वहां के वातावरण को स्वच्छ बनाने का काम करता है। साथ ही, अस्पताल के बंद कमरे में रोशनी को बढ़ाता है। ऐसे में मरीज के कमरे में ज्यादा लाइट की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे पूरे कमरे में रोशनी बनी रहती है। साथ ही, इससे मरीज का मन भी शांत रहता है। इसलिए सफेद रंग का इस्तेमाल अस्पताल की दीवारों पर किया जाता है।

अस्पताल के कमरे की दीवार पर नीले रंग का मतलब

Room

नीला रंग अक्सर अस्पतालों के कमरे में देखने को मिल जाता है। इसे एक दीवार पर किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कमरा ठंडा और साफ-सुथरा नजर आता है। साथ ही, यह कलर आंखों को आराम देता है। इसे लाइट कलर में कराया जाता है, ताकि यह आंखों में चुभते नहीं। इसे सफेद के साथ बैलेंस करके दीवारों पर पेंट करते हैं।

इसे भी पढ़ें: होटल के कमरों में आखिर क्यों नहीं होती घड़ियां? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसके पीछे का सीक्रेट

अस्पताल की दीवारों पर सफेद और नीले रंग का कैसे करते हैं प्रयोग

अस्पताल की दीवारों को रंगने के लिए अक्सर तीन दीवारों पर सफेद और सिर्फ एक दीवार पर नीला रंग किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीले रंग का रिफ्लेशन सफेद पर दिखाई देता है और रूम ज्यादा डार्क न दिखे। इसलिए इसका इस्तेमाल कम किया जाता है। साथ ही, इस तरह की दीवारों से साथ बेडशीट और मशीन भी सफेद रंग की रखी जाती है।

इसे भी पढ़ें: आखिर हवाई जहाज में क्यों रखा जाता है ब्लैक बॉक्स?

अधिकतर अस्पताल होते हैं, जहां आपको इस तरह के कलर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा अन्य लाइट कलर भी आपको अलग-अलग अस्पतालों में दिखाई दे जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।