Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:17 AM IST

इंडोनेशिया की करेंसी पर क्यों बनी है भगवान गणेश की तस्वीर?

इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। आइए जानते हैं क्यों।   
Updated:- 2022-09-19, 16:03 IST
image

आप अपने आसपास जिस भी चीज को देखेंगे वो बिल्कुल अलग नजर आएगी। अब आप क्रेडिट कार्ड और नोट को ही देख लिजिए। दोनों बिल्कुल अलग नजर आते हैं। वैसे नोट को ध्यान से देखने पर समझ आता है कि उसपर कितनी बारीकी से काम किया गया है। 

ना सिर्फ भारत की करेंसी बल्कि अन्य देशों के नोट और सिक्कों पर भी ढेर सारा काम देखने को मिलता है। वैसे क्या आपने कभी इंडोनेशिया की करेंसी देखी है? दरअसल इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। इस आर्टिकल में हम इसी से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं।

नोट पर छपी है गणेश भगवान की तस्वीर 

how indonesia currency look

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का देश है जिसे अधिकतर जनसंख्या इस्लाम धर्म का पालन करती है। इसी देश के बीस हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। इंडोनेशिया की करेंसी को इंडोनेशिया रुपियाह नाम से जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए क्यों लिखा होता है हर नोट पर 'मैं धारक को... रुपये अदा करने का वचन देता हूं'

क्यों छपी है गणेश भगवान की तस्वीर?

  • सुख और समृद्धि के साथ-साथ भगवान गणेश को कला, विज्ञान और बौद्धिक ज्ञान का देवता भी माना जाता है। यह भी एक कारण है कि नोट पर उनकी तस्वीर छापी गई है। 
  • उनके साथ-साथ नोट पर की हजर देवान्तर की तस्वीर भी छपी है जो एक प्रसिद्ध इंडोनेशियाई स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति थे। वहीं नोट के पीछे वाले हिस्से पर एक कक्षा का चित्र बना हुआ है। 
  • कहा जाता है कि सालों पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी। इसी के बाद गणेश भगवान की तस्वीर वाला 20 हजार का नोट जारी किया गया था। 

इसे भी पढ़ेंः  इन देशों में भारतीय रुपये की कीमत है सबसे ज्यादा

आस्था भी है एक कारण 

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तरह इंडोनेशिया के भी बहुत से लोग हिंदू देवी देवताओं में आस्था रखते हैं। यह भी एक कारण है कि नोट पर गणेश भगवान की तस्वीर छपी हुई है। 
  • बता दें कि इंडोनेशियाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर 6 धर्मों का पालन करती है। इसमें इस्लाम, Protestantism, रोमन कैथोलिकवाद, हिंदू धर्म,  बौद्ध धर्म और कन्फ्यूशीवाद शामिल है। 

सिर्फ इतना ही नहीं इंडोनेशियाई आर्मी के मैस्कॉट भी हनुमान जी हैं। इसके अलावा यहां के पर्यटन स्थल पर अर्जुन, श्री कृष्ण और घटोत्कच की प्रतिमा लगी हुई है। नोट से लेकर पर्यटक स्थल तक, हिंदू देवी-देवताओं को मौजूद होना दिखाता है कि भारत के बाहर भी हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखी जाती है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:  Twitter/Amazon

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।