कौन हैं एशियन गेम्स 2026 जूडो में मेडल पक्का करने वाली सुचिका तारियाल?

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला मेडल पक्का है। उन्होंने बचपन में हुई छेड़छाड़ से लड़ने के लिए जूडो सीखा था।
Updated:- 2026-09-20, 17:32 IST
Self-defense journey Suchika Tariyal

India Asian Games 2026: सुचिका तारियाल भारत की एक जानी-मानी और दिग्गज कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट (मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी) हैं। हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखने वाली 36 वर्षीय सुचिका ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर खेल जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है। रविवार को जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 kg सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया है। मगर आपको बता दें कि सुचिया ने जूडो खेल के लिए बल्कि छेड़छाड़ से बचने के लिए सीखा था।

छेड़छाड़ से लड़ने के लिए सीखा था जूडो

सुचिका जब लगभग 12 वर्ष की थीं, तब उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया था और वह खुद को असहाय महसूस करने लगी थीं। इस डर से उबरने तथा अपनी खुद की सुरक्षा करने के लिए उन्होंने किसी भी कीमत पर लड़ने और मजबूत बनने का फैसला किया। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने जूडो सीखना शुरू किया, जो बाद में उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य बन गया।

suchika medal in asian games

सोमवार को सेमीफाइनल मैच

36 साल की सुचिका फाइनल में जगह बनाने के लिए सिंगापुर की हुई हून टीओ या ईरान की अरेजू सलीमिगालेहताकी से सामना होगा। उम्मीद यह है कि सुचिका गोल्ड मेडल जीत सकें। इस खेल में सेमीफाइनल में पहुंचने का मतलब ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ही आता है।

इसे भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत के नाम पहला रजत, भारतीय महिला टीम ने 10m एयर राइफल में जीता मेडल

सुचिका का करियर से जुड़ी उपलब्धियां

सुचिका ने जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ बार नेशनल जूडो चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने साल 2019 के कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप और साउथ एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीते। जूडो के अलावा उन्होंने 2024 की जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इतना ही नहीं बल्कि सुचिका 'एमटीवी रोडीज' और 'इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर' जैसे टीवी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

who is suchika tariyal

एशियन गेम्स 2026 में आइची-नागोया एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को पहली बार शामिल किया गया है। महिलाओं की पारंपरिक 60 किग्रा MMA स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की खिलाड़ी को हराकर सुचिका ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक मेडल पक्का कर दिया।

इसे भी पढ़ें- Asian Games 2026 में शतक बनाने वाली पहली महिला बनीं शेफाली वर्मा, कम उम्र में नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Olympic.com

 

FAQ
सुचिका भारत के किस राज्य से ताल्लुक रखती हैं?
सुचिका तारियाल मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली हैं।
 एशियाई खेल 2026 का आयोजन कहां हो रहा है?
एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में हो रहा है।
 एशियाई खेल 2026 का कौन-सा संस्करण आयोजित हो रहा है?
यह एशियाई खेलों का 20वां (XX) संस्करण है।
एशियाई खेल 2026 का आधिकारिक मोटो क्या है?  
 एशियाई खेल 2026 का आधिकारिक मोटो Imagine One Asia है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।