Sun Sep 20, 2026 | Updated 02:48 PM IST

Asian Games 2026 में भारत के नाम पहला रजत, भारतीय महिला टीम ने 10m एयर राइफल में जीता मेडल

Asian Games 2026 India's First Silver Medal:  एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदत जीतकर अपना खाता खोल लिया है। इलावेनिल, वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल दूसरे स्थान पर रही।
Updated:- 2026-09-20, 12:49 IST
asian games shooting silver medal

एशियन गेम्स 2026 (Aichi-Nagoya Asian Games) में भारत ने अपने पदक का खाता खोल लिया है। जापान में चल रहे इन महामुकाबलों में भारत की महिला निशानेबाज टीम ने इतिहास रचते हुए देश के लिए पहला रजत पदक (Silver Medal) जीत लिया है। यह सफलता 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में हासिल हुई है।

भारत के नाम आया सिल्वर मेडल

इस शानदार सफलता को हासिल करने वाली भारतीय महिला शूटिंग टीम में तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी सोनाम मस्कर, इलाभेनिल वलारिवन और विदर्सा कोचलुमकल इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन निशाने से कुल 1898.0 अंक बनाए और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।

asian game 2026 silver medal

चीन ने जीता स्वर्ण पदत

इस स्पर्धा में चीन की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1904.2 अंकों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, मेजबान जापान की टीम 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों में सोनाम मस्कर ने सबसे ज्यादा 634.1 अंक बनाए, जबकि एलाभेनिल वलारिवन ने 633.5 अंक और विदर्शा विनोद ने 630.4 अंकों का योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं IAS Simrandeep Kaur? जिन्हें UPSC में 3 बार मिली असफलता, चौथे प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक

सोनाम और इलाभेनिल ने व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में बनाई जगह

टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने के अलावा, भारत की दो स्टार निशानेबाज सोनाम मस्कर और एलाभेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। देशवासियों को पूरी उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी व्यक्तिगत मुकाबलों में भी देश के लिए मेडल जीतेंगी। 

asian game

इलावेनिल ने आईएसएसएफ विश्व कप में दो बार (साल 2019 और 2023) स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वहीं, सोनम ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में तीन बार रजत पदक जीते हैं, जिसमें उनका 2024 का पदक भी शामिल है। इसके अलावा, एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों ने कुल 22 पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें- Stanzin Tsangyang कौन हैं?  जिन्होंने जांस्कर से भारतीय सेना में पहली महिला अधिकारी बनकर रचा इतिहास

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।