Sun Sep 13, 2026 | Updated 12:09 AM IST

कौन हैं Sophie Shine, जिनसे शिखर धवन करने जा रहे हैं शादी? दिल्ली में लेंगे सात फेरे

क्र‍िकेट टीम के गब्‍बर कहे जाने वाले शि‍खर धवन जल्‍द ही अपनी गर्लफ्रेंड Sophie Shine से शादी करने जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है क‍ि दोनों द‍िल्‍ली-एनसीआर में फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी (Shikhar Dhawan and Sophie Shine Marriage) करेंगे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है क‍ि Sophie Shine कौन हैं? यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-01-06, 11:15 IST
image

Shikhar Dhawan And Sophie Shine Marriage: इंड‍ियन क्र‍िकेट टीम के गब्‍बर शि‍खर धवन एक बार फि‍र से अपनी पर्सनल लाइफ काे लेकर चर्चा में हैं। जल्‍दी ही क्र‍िकेटर दोबारा शादी करने वाले हैं। खबर है क‍ि वो फरवरी में अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) से द‍िल्‍ली में शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों की रील्स और फोटोज पहले से ही लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इस पर एक हैंडल से 12 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज आ चुके हैं।

ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर श‍िखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन कौन हैं? आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि कौन हैं Shikhar Dhawan की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन। आइए जानते हैं-

sophie shine

रील से शुरू हुई चर्चा

हाल ही में शिखर धवन, सोफी शाइन और युजवेंद्र चहल की एक मजेदार रील इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई। इस रील में शिखर अपने मजाकिया अंदाज में सोफी काे इंट्रोड्यूस करवाते नजर आ रहे थे। यही रील शादी की खबरों को और तेज कर गई। फैंस को शिखर का ये बेफिक्र और खुश अंदाज काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी में रहा भारतीय क्रिकेटर्स का जलवा, ये खिलाड़ी बना चुके हैं शानदार सेंचुरी

फरवरी में बजेगी शहनाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। ये शादी दिल्ली-एनसीआर में होगी। शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये शादी काफी सादगी और प्राइवेट तरीके से होगी। ऐसा माना जा रहा है क‍ि क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई खास लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं सोफी शाइन?

श‍िखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म जून 1990 में लिमरिक, आयरलैंड में हुआ था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासि‍ल की है। प्रोफेशनल लाइफ में सोफी काफी मजबूत हैं और एक सक्‍सेसफुल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Soph (@sophieshine93)

क्या काम करती हैं सोफी शाइन?

सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। वो अभी अबू धाबी की एक बड़ी कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के रोल पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो शिखर धवन फाउंडेशन की लीडर भी हैं। यानी सोफी सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, काम और जिम्मेदारी में भी आगे हैं।

sophie shine and shikhar dhawan marriage

पहले दोस्ती, फिर प्यार

बताया जा रहा है क‍ि शिखर और सोफी शाइन की पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। इन दोनों में पहले दोस्‍ती हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्‍यार हो गया। इसके बाद से कई बार ये दोनों कुछ इवेंट्स, पार्टियों और क्रिकेट मैचों में साथ नजर आए। तभी से फैंस ने अंदाजा लगा ल‍िया था क‍ि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शिखर धवन दूसरी बार कर रहे हैं शादी

शिखर धवन की पहले भी शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्‍नी का नाम आयशा मुखर्जी है। आयशा से श‍िखर को एक बेटा भी हुआ था ज‍िसका नाम जोरावर है। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इस रिश्ते से आगे बढ़कर शिखर अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee: शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने लिया तलाक, जानें क्या है वजह

दिल्ली में होगी शादी

शिखर और सोफी की शादी दिल्ली-एनसीआर में होगी। ये शादी दो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों का खूबसूरत कॉम्‍ब‍िनेशन मानी जा रही है। हालांक‍ि, अभी वेन्‍यू की जानकारी नहीं म‍िली है। शिखर और सोफी दोनों ही इस नए रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये खबर सामने आने के बाद से फैंस दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।