Asian Games 2026: संजू देवी कौन हैं, जिन्होंने कबड्डी में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। ढाका में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस जीत में रेडर संजू देवी ने बड़ी भूमिका निभाई है। आज के इस लेख में हम आपको संजू देवी कौन हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं?
कौन हैं संजू देवी?
संजू देवी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से वनांचल गांव केराकछार की रहने वाली हैं। 23 वर्षीय संजू साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
उनके पिता रामजी मजदूरी करते हैं और उनकी माता अमरिका बाई एक गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी इतनी थी कि परिवार का गुजारा चलाना भी मुश्किल होता था, ऐसे में खेलकूद का सामान या अच्छे जूते खरीदना तो दूर की बात थी। मगर संजू के भीतर खेल के प्रति जो लगन थी, उसने उन्हें इन सारी मुश्किलों से लड़ने की ताकत दी।
इसे भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत के नाम पहला रजत, भारतीय महिला टीम ने 10m एयर राइफल में जीता मेडल
संजू देवी के संघर्ष की कहानी
संजू देवी ने अपनी कड़ी मेहनत और पक्के इरादे के बल पर स्थानीय मैदानों से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपनी रफ्तार और शानदार रेडिंग स्किल से सबको हैरान कर दिया। साल 2025 में हुए महिला कबड्डी विश्व कप में उन्होंने भारत को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। उस विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी भारत के लिए उम्दा प्रदर्शन किया।
संजू देवी को सरकार से मिला सम्मान
संजू देवी की इन शानदार उपलब्धियों और देश का मान बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। उनकी विश्व कप सफलता और अंतरराष्ट्रीय योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपये की बड़ी प्रोत्साहन राशि भेंट की थी। संजू देवी आज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें- Asian Games 2026 में शतक बनाने वाली पहली महिला बनीं शेफाली वर्मा, कम उम्र में नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- https://www.olympics.com/
- संजू देवी का नाम छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में क्यों खास है?
- वह भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं।
- एशियन गेम्स 2026 में संजू देवी ने टीम के लिए क्या मुख्य योगदान दिया?
- उन्होंने अपने शानदार रेडिंग पॉइंट्स की मदद से भारतीय टीम को लगातार कई मुकाबलों में निर्णायक बढ़त दिलाई।
- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के मुकाबले कहां आयोजित हुए?
- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता जापान के आइची-नागोया (टोकाई सिटिजंस जिम्नेजियम) में आयोजित हुई।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।