Payal Gaming कौन हैं? जिनका Private Video Leak होने का किया जा रहा दावा, 1 मिनट 20 सेकेंड की वायरल क्लिप का सच जानें

इंटरनेट पर कुछ भी वायरल होने में आजकल जरा सा भी वक्त नहीं लगता है। बीते कुछ दिनों में भी 19 मिनट, 11 मिनट और 40 मिनट जैसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें से कुछ से अलग-अलग इंफ्लुएंसर्स के नाम जुड़ने लगे और ये वीडियो ट्रेंड करने लगे। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ। परसों से सोशल मीडिया पर एक इंटिमेट वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फेमस गेमर पायल धरे के प्राइवेट मोमेंट्स का है हालांकि, कल रात क्रिएटर और इंफ्लुएंसर पायल ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया है कि यह वीडियो उनका नहीं है। बता दें कि यह 1 मिनट 20 सेकेंड का है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे सर्च और शेयर किया जा रहा है। पायल गेमिंग कौन हैं और इस वायरल क्लिप की सच्चाई क्या है? चलिए आपको बताते हैं।
पायल गेमिंग कौन हैं?
View this post on Instagram
पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग, इंडियन गेमिंग इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। पायल एक यूट्यूबर, गेमर और कंटेट क्रिएटर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका जन्म 18 सितंबर, 2000 को मध्य प्रदेश में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2019 से अपने गेमिंग करियर की शुरुआत की। वो बीजीएमआई जैसे स्ट्रीमिंग गेम का हिस्सा रही हैं। वो पहली ऐसी फीमेल इंडियन गेमर हैं, जिनके यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। पायल को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। साल 2024 में उन्हें गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वो कई ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं और उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है।
पायल के प्राइवेट वीडियो के लीक होने का किया जा रहा है दावा
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर कल से पायल के प्राइवेट वीडियो के लीक होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पायल का 1 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो के अलग-अलग क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गूगल सर्च बार पर पायल टाइप करते ही अलग-अलग सर्च दिख रही हैं। यहां तक कि एक्स, इंस्टाग्राम और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी पायल गेमिंग के नाम से अलग-अलग पेज बनाकर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कई यूजर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ये वीडियो देखा है हालांकि, बता दें कि कि ये वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई जेनेरेटेड है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह का कोई डीपफेक वीडियो सामने आया हो। पहले भी कई सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर इसका शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 40 Minute Viral Video Link पर क्लिक करके कहीं डिजिटल जाल में न फंस जाएं आप, जान लीजिए इस वायरल वीडियो का सच?
पिछले काफी दिनों से इस तरह के प्राइवेट वीडियो लीक होने की खबरें लगातार आ रही हैं। कई लोग इन लिंक्स पर क्लिक करके परेशानी में भी फंस चुके हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Payal Dhare
- Payal Gaming कौन हैं?
- Payal Gaming फीमेल इंडियन गेमर हैं, जिनके यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।