19 Minute 34 Second Viral Video की तरह साल 2025 में कई महिलाओ का वीडियो हुआ था लीक, जिसने ऑनलाइन सुरक्षा से लेकर महिलाओं की सेफ्टी पर उठाए सवाल

19 Minute Viral Video Link सर्च न करें, क्योंकि इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इस मामले के बाद से देशभर में यूजर्स चिंता में आ गए हैं। सोशल मीडिया और AI के इस जमाने में ऑनलाइन किसी की फोटो और वीडियो के साथ, कोई भी कुछ भी एडिट करके डाल सकता है। सवाल यह उठने लगे हैं कि आखिर डिजिटल दुनिया में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? अब तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कें, ऑफिस, यात्रा स्थान और भीड़भाड़ वाली जगहों की बात चलती थी, लेकिन अब बात ऑनलाइन सेफ्टी पर भी आ गई है। बीते कुछ महीनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसी कई घटनाएं देखने को मिलीं, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साल 2025 के उन मामलों के बारे में बताएंगे, जिसने 19 Minute 34 Second Viral Video की तरह ही सोशल मीडिया पर महिला सेफ्टी पर सवाल उठाए थे।
Payal Gaming Private Video Leak के बाद यूजर्स ने उठाए सवाल
इस समय लोग पायल गेमिंग के वीडियो के बारे में सर्च कर रहे हैं, लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या 1.20 मिनट के वीडियो में नजर आ रही लड़की सच में पायल है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो से जुड़ी क्लिप्स शेयर की जा रही है। बता दें कि पायल एक फेमस फेमस गेमिंग यूट्यूबर है, जो गेम से जु़ड़े वीडियो शेयर करती हैं। पायल का वीडियो केवल Whatsapp या टेलीग्राम नहीं बल्कि x पर भी शेयर किया जा रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को देखकर इसे AI जनरेटिड बता रहे हैं और चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर किसी लड़की की प्राइवेट वीडियो के वायरल होने की खबर वाकई शर्मनाक है।
Bengali Couple Viral Video ने भी यूजर्स की बढ़ाई थी चिंता
बंगीली कपल का हाल ही एमएमएस लीक मामले में, हालात उल्टे ही देखने को मिले। जहां एक तरफ वीडियो में नजर आ रहा लड़का जश्न मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ लड़की के बारे में कोई नहीं सोच रहा है। वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स बढ़ने लगे, इतना ही नहीं लोग उसके साथ फोटो भी लेने लगे, लेकिन क्या किसी ने लड़की के हालात के बारे में सोचा। सोशल मीडिया के इस जमाने में अगर इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दिया जाने लगा, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या?

इसे भी पढ़ें- 19 Minute Viral Video से जोड़ा जा रहा कई लड़कियों का नाम, जानें किसी की पर्सनल वीडियो Leak करने पर क्या है सजा का प्रावधान?
मंदसौर में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने पर हंगामा
पिछले दिनों मंदसौर के शामगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किसी ने वायरल करने की धमकी दी है, जिसके बाद लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि किसी लड़की की इस तरह की वीडियो वायरल करने का मामला कितना संगीन है। इसके बाद भी लोग इस तरह की घटना को करने से नहीं बच रहे। हालात यह है कि, वीडियो केवल शूट नहीं किया गया, बल्कि विरोध प्रदर्शन के बाद भी इसे वायरल कर लिया गया। यह मामला 5 दिसंबर 2025 का है।

10th क्लास की लड़की की AI से अश्लील वीडियो- फोटो बनाने का मामला
दिल्ली के करावल नगर में 10वीं क्लास की स्टूडेंट के साथ ऐसा हुआ, जहां अपराधी ने AI से उसकी अश्लील फोटो वीडियो बनाकर, उसे वायरल करने की धमकी दी। इस केस में लड़की से 48 हजार वसूल लिए गए थे। पीड़िता ने बिना परिवार को बताए करीब पांच बार में आरोपी को 48 हजार रुपये दिए।

इसे भी पढे़ं- 19 Minute Viral Video में नजर आ रही लड़की Sweet Zannat नहीं, जानें क्यों वायरल वीडियो से जुड़ रहा है इस इनफ्लुएंसर का नाम?
इन्फ्लूएंसर लाइव स्ट्रीम किडनेपिंग और मर्डर मामला
मैरियम मिसे नाम की टिकटोकर के साथ जो हुआ, वह भूला नहीं जा सकता। माली के उत्तरी हिस्से में एक छोटे से कस्बे टोंका में रहने वाली टिकटोकर के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वह अपने गांव और रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाते हुए, साधारण वीडियो बनाया करती थी। हालांकि, पिछले हफ्ते वह टिकटोक पर लाइव थी, ,तभी कुछ हथियारबंद लोग आए और उन्हें अचानक उठा कर ले गए। AFP और फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, उन पर आरोप था कि मैरियम माली की सेना की मदद कर रही थीं और उनके मूवमेंट की जानकारी सोशल मीडिया पर डाल रही थीं। मैरियम को मोटरसाइकिल पर बैठाकर टोंका ले गए और शहर के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर उन्हें गोली मार दी गई।
🇲🇱 Malian TikToker abducted and executed by jihadists in a public square
— Visegrád 24 (@visegrad24) November 10, 2025
Jihadists in northern Mali kidnapped and publicly executed Mariam Cisse, a young TikTok creator from the city of Tonka in the Timbuktu region. Cisse, who had about 90,000 followers, was accused by her… pic.twitter.com/pZMgz8n5Zp
वीडियो लीक होने पर क्या करें? (19 Minute Viral Video Update
अगर आपकी भी वीडियो लीक हुई है, तो घबराए नहीं, ऐसी स्थिती में आप साइबर क्राइम से संपर्क करके सहायता मांग सकती हैं। आप उस पेज या पोस्ट का स्क्रीनशॉट लें जहां वीडियो मौजूद है। यह कानूनी कार्रवाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण सबूत है।
- जितनी जल्दी हो सके अपने शहर की साइबर क्राइम सेल (Cyber Crime Cell) या नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर डेस्क में शिकायत दर्ज कराएं।
- आप आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकती हैं- https://cybercrime.gov.in/
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते समय सभी स्क्रीनशॉट, यूआरएल, और घटना से संबंधित जानकारी पुलिस को प्रदान करें।
- महिला हेल्पलाइन नंबर- 1091 पर संपर्क करें। यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के लिए 24x7 सहायता देता है।
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए यह सहायता करता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, viral viedo
- Payal Gaming Viral Video रियल है या फेक
- इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स इसे फेक बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि किसी ने जानकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह हरकत की है।
- Payal Gaming Viral Video में नजर आ रही लड़की कौन?
- पायल सोशल मीडिया पर गेमिंग से जुड़े वीडियो डालती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।