Miss World 2026 Winner: कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 'जोहेरी मोला', जिन्होंने 110 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर जीती बाजी?
-1788665600953.webp)
मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब इस बार डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंगेज ने अपने नाम किया है। 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने दुनिया भर से आईं 111 प्रतिभागियों के बीच बाजी मार ली। स्पेन की एलिजाबेथ रेनेस फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं मलेशिया की तानूसिया चेट्टी बनीं सेकंड रनर-अप। जोहेरी की खास बात सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं है। वह पढ़ाई, बच्चों के एजुकेशन, सोशल वर्क, मीडिया और मॉडलिंग जैसे कई फील्ड से भी जुड़ी हुई हैं।
बताया जाता है कि वह बच्चों और युवाओं के लिए अंग्रेजी की पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले एक प्रोजेक्ट पर भी काम करती हैं। यही वजह है कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद उनकी चर्चा सिर्फ मॉडलिंग की वजह से नहीं, बल्कि उनके काम को लेकर भी हो रही है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं जोहेरी मोला और उनकी अब तक की कहानी कैसी रही है?
कौन हैं जोहेरी मोला?
आपको बता दें कि जोहेरी मोला डोमिंगेज डोमिनिकन रिपब्लिक की रहने वाली हैं। मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, वह एजुकेटर, कम्युनिटी एडवोकेट, कम्युनिकेटर और प्रोफेशनल मॉडल हैं। उन्होंने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। उनका काम सिर्फ मॉडलिंग का ही नहीं है। वह बच्चों की पढ़ाई और कम्युनिटी से जुड़े कामों में भी एक्टिव हैं।
View this post on Instagram
बच्चों की पढ़ाई के लिए करती हैं काम
जोहेरी Voices of Tomorrow नाम के प्रोजेक्ट की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। इस पहल के जरिए कमजोर और जरूरतमंद कम्युनिटी के बच्चों और युवाओं को इंग्लिश पढ़ाने का काम किया जाता है। जोहेरी खुद भी इंग्लिश में लिटरेचर और सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Nandini Gupta? मिलिए मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट से, जो इंडिया को कर रही हैं रिप्रेजेंट
View this post on Instagram
टीवी और मीडिया में भी कर चुकी हैं काम
जोहेरी का कनेक्शन मीडिया फील्ड से भी है। वह Univision New York के शो Ventana a Quisqueya में कॉरेसपॉन्डेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने डोमिनिकन रिपब्लिक का कल्चर, वहां के लोगों की कहानियों और सामाजिक मुद्दों को दर्शकों तक पहुंचाया। इसके अलावा वह Goya Gives की एंबेसडर भी हैं।
यह भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहनने से कर दिया था इनकार...मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह
मिस वर्ल्ड 2026 में कैसी रही उनकी जर्नी?
रिपार्ट्स के मुताबिक, जोहेरी ने मिस वर्ल्ड 2026 में डोमिनिकन रिपब्लिक का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित हुआ था। फिनाले में कुल 111 लोगों ने हिस्सा लिया था। आखिर में जोहेरी ने खिताब जीत लिया।

भारत की निकिता पोरवाल टॉप 40 में पहुंचीं
मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की तरफ से निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता ने प्रतियोगिता में टॉप 40 तक जगह बनाई थी, लेकिन इसके आगे टॉप 20 में नहीं पहुंच पाईं। निकिता ने इससे पहले फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था।
थाईलैंड की ओपल ने पहनाया नया ताज
जोहेरी को मिस वर्ल्ड का ताज उनकी पिछली विजेता ओपल सुचाता चुआंगस्री ने पहनाया है। ओपल ने 2025 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। अब जोहेरी उनके बाद यह ताज संभालेंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।