बच्चों के White School Shoes नजर आने लगे हैं पीले, इस ट्रिक से दोबारा चमकाएं नए जैसा

Shoes Stain Removing Hacks: सफेद जूते और कपड़े जितना लुक को इनहैंस करते हैं उससे कहीं ज्यादा इन्हें संभालकर रखना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में लोग इन जूतों को खास मौके पर पहनते हैं, लेकिन बात जब बच्चों के व्हाइट शूज की आती है, तो उन्हें हमेशा सफेद बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अक्सर धोने के बाद या धूप में सुखाने की वजह से ये जूते पीले पड़ने लगते हैं, जिससे वे पुराने और गंदे नजर आने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर कई बार जूतों के कपड़े को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इन जिद्दी पीले दागों को हटाकर जूतों को बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं? नीचे लेख में जानिए उन आसान और असरदार ट्रिक्स के बारे में, जो आपके बच्चों के जूतों की सफेदी वापस लौटा सकते हैं।
टूथपेस्ट से हटाएं सफेद जूतों पर लगे दाग (How To Clean White Shoes)

सफेद जूतों का पीलापन दूर करने के लिए सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सबसे पहले जूतों के पीले हिस्सों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं।
- अब पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें।
- 10-15 मिनट छोड़ने के बाद गीले कपड़े से पोंछ लें।
- टूथपेस्ट में मौजूद क्लीनिंग एजेंट्स जूते के पीलेपन को हटा देंगे।
इसे भी पढ़ें- सफेद जूते में अंदर की तरफ पड़ गए हैं काले पैरों के निशान, बस 1 चम्मच पाउडर से हो जाएगा नए जैसा
बेकिंग सोडा और विनेगर से साफ करें सफेद जूते (White Shoes Cleaning Hacks)
अगर जूते बहुत ज्यादा गंदे और पीले हो गए हैं, तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरका के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को जूते के उस हिस्से पर लगाएं, जहां पीलापन है।
- पेस्ट जब सूख जाए, तो ब्रश से झाड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।
नींबू और नमक का करें इस्तेमाल (Easy Hacks To Clean White School Shoes)

कपड़े वाले सफेद जूतों पर लगे दाग को हटाने के लिए नींबू और नमक वाला तरीका भी अपना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले नींबू को आधा काटें और उस पर थोड़ा नमक छिड़क लें।
- अब इसे जूतों के पीले दागों पर रगड़ें।
- इसके बाद जूतों को ठंडे पानी से धो लें।
धुलने के बाद सफेद जूतों को कैसे सुखाएं? (How To Dry Wet School Shoes)

जूतों के पीले पड़ने की सबसे बड़ी वजह उन्हें गलत तरीके से सुखाना है। अक्सर हम जूतों को धोने के बाद सीधे तेज धूप में रख देते हैं, जिससे केमिकल रिएक्शन के कारण वे पीले हो जाते हैं।
जूतों को सुखाने के लिए उन्हें छाए वाली जगह पर रखें। धोने के बाद जूतों को सफेद टिशू पेपर से अच्छी तरह लपेट दें।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: कहीं धोने के बाद पीले न पड़ जाए आपके White Sneakers, न करें ये 3 गलतियां
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
- सफेद जूते पर लगे पीले दाग कैसे हटाएं?
- सफेद जूते पर लगे पीले दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सफेद जूते पर लगे मिट्टी के दाग को कैसे करें?
- सफेद जूते पर लगे मिट्टी के दाग को हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाकर इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।