Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

सफेद जूते में अंदर की तरफ पड़ गए हैं काले पैरों के निशान, बस 1 चम्मच पाउडर से हो जाएगा नए जैसा

सफेद जूते दिखने में काफी क्लासी और सुंदर लगते हैं। लेकिन अगर आप इसका सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो 1 ही दिन में ये गंदे हो जाते हैं। ऐसे में सफेद जूतों को साफ करना एक बड़ा काम होता है।   
Updated:- 2024-04-29, 16:57 IST
image

सफेद जूते केवल बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बहुत ज्यादा गंदे होते हैं। लोगों को सफेद जूते पहनने का शौक तो होता है, लेकिन कई लोग बार-बार धोने के झंझट से ही इसे पहनते नहीं है। सफेद जूतों को बाहर से धोना आसान होता है। क्योंकि ऊपर की तरफ आसानी से ब्रश मारा जा सकता है। लेकिन अंदर की तरफ ब्रश घुसाना मुश्किल हो जाता है और इसमें समय भी ज्यादा लगता है, इसलिए लोग इसे बिना साफ किए है छोड़ देते हैं।

बार-बार इसे सही से साफ नहीं करने पर, जूते अंदर से काले हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कभी जूतों में से पैर बाहर निकालेंगे, तो आपको लोगों के सामने शर्म आएगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा हैक बताने वाले हैं, जिसे एक बार करने के बाद आपके जूते बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे। 

सफेद जूतों में डालें बस 1 चम्मच पाउडर

tips to clean white shoes insidey

सफेद जूतों में अंदर की तरफ पड़े काले निशान को साफ करने के लिए आपको बस एक चम्मच ENO पाउडर का यूज करना होगा। 

  • इसके लिए आप सबसे पहले सफेद जूतों का पानी में भिगो दें। 
  • करीब 10 मिनट तक जूतों को पानी में भिगोए रखें। 
  • इसके बाद आप आप जूतों को पानी से बाहर निकालें। 
  • जूतों के अंदर जो भी पानी है उसे अच्छे से निचोड़ दें। 
  • इसके बाद आप 1 चम्मच ENO पाउडर डालें। 
  • इसे डालने के बाद आप इसमें आधा कटा हुआ नींबू का रस डालें। 
  • अब आप दांतों को घिसने वाले खराब ब्रश की मदद से अंदर की तरफ रगड़ें। 
  • 1 से 2 मिनट रगड़ने के बाद आप जूतों में 1 रुपये के शैंपू का पाउच डालें और अच्छे से रगड़ें। 
  • ऐसा करने पर आप देखेंगे कि दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- सफेद शर्ट पर लगा गया है तेल का दाग, तो इस एक चीज से मिनटों में हो जाएगा साफ

 

दूसरा तरीका

how to clean white shoes inside

  • यह सफेद जूतों को साफ करने का सबसे आसान तरीका है। इसमें अंदर की तरफ पड़े पैरों के निशान को साफ करने के लिए आप ENO के सिवा बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप गीले जूतों में अंदर की तरफ 1 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर डालना है। 
  • इसे आप अच्छे से जूतों में फैला लें। 
  • इसके बाद आप इसमें आप नींबू निचोड़ें और ब्रश की मदद से रगड़ें। 

इसे भी पढ़ें-  सफेद जींस पर लग गया है दाग तो लगाएं बस एक चीज, 5 मिनट में हो जाएगा साफ

  • आप देखेंगे कि जूतों में अंदर की तरफ पड़े काले निशान उतरने लगेंगे। 
  • इसके बाद जब आप साफ पानी से जूतों को धोएंगे, तो दाग पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। 
  • अगर घर में बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप किसी भी तरह के डिटर्जंट पाउडर से भी इसे साफ कर सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।