Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

India-Pakistan Rivers: भारत और पाकिस्तान के बीच इन नदियों का है खास कनेक्शन, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ सीमाओं का ही नहीं, बल्कि नदियों का भी गहरा संबंध है। भारत की कुछ नदियां ऐसी हैं, जो दोनों देशों की जल जरूरतों, कृषि और बिजली उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आइए इन नदियों के बारे में जान लेते हैं।
Updated:- 2025-03-19, 18:48 IST
image

India Pakistan ommon Rivers: भारत में हजारों नदियां बहती हैं, जो देश की जल आपूर्ति, सिंचाई और बिजली उत्पादन जैसी जरूरतों को पूरा करती हैं। अगर आप नक्शे में देखें, तो पाएंगे कि यहां लगभग 200 प्रमुख नदियां बहती हैं। नदियों को भारत में बेहद खास स्थान प्राप्त है- इन्हें जीवनदायिनी माना जाता है, और कई नदियों की पूजा भी की जाती है। इनमें से कुछ नदियां भारत से बहकर पाकिस्तान में भी प्रवेश करती हैं। इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ सीमा विवाद और ऐतिहासिक संबंध ही नहीं, बल्कि कई नदियों का गहरा कनेक्शन भी रहा है। तो चलिए भारत और पाकिस्तान से जुड़ी इन नदियों के बारे में जान लेते हैं।

भारत और पाकिस्तान का इन नदियों से कनेक्शन

Indus River

सिंधु नदी (Indus River)

यह नदी तिब्बत के मानसरोवर झील से निकलकर भारत और पाकिस्तान से होकर गुजरती है। भारत में यह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से बहती है, जबकि पाकिस्तान में इसका बड़ा हिस्सा है। सिंधु नदी पाकिस्तान की सबसे महत्वपूर्ण नदी मानी जाती है।

झेलम नदी (Jhelum River)

झेलम नदी कश्मीर के वेरीनाग से निकलती है और पाकिस्तान में बहती है। यह पाकिस्तान के लिए जल आपूर्ति का महत्वपूर्ण स्रोत है। झेलम नदी पर पाकिस्तान का मंगला डैम बना हुआ है।

चेनाब नदी (Chenab River)

Chenab River

यह नदी हिमाचल प्रदेश में शुरू होती है और जम्मू-कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में बहती है। पाकिस्तान इस नदी पर कई बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट चला रहा है। भारत में बघलीहार डैम इसी नदी पर बना है।

रावी नदी (Ravi River)

यह नदी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से निकलती है और पाकिस्तान में प्रवेश करती है।सिंधु जल संधि के अनुसार, रावी नदी का जल भारत को उपयोग करने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें- धरती के अंदर बहती है बिहार की ये अनोखी नदी, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी?

ब्यास नदी (Beas River)

ब्यास नदी पूरी तरह से भारत में बहती है और पंजाब में सतलुज नदी से मिल जाती है। यह पाकिस्तान नहीं जाती, लेकिन सिंधु जल संधि का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें- गंगा, यमुना समेत अन्य पवित्र नदियों का है कई ग्रहों से संबंध, जानें इनके महत्व के बारे में

सतलज नदी (Sutlej River)

Sutlej River image

यह तिब्बत से निकलकर भारत और पाकिस्तान दोनों में बहती है। भाखड़ा नांगल डैम इसी नदी पर बना है। यह पाकिस्तान में सिंधु नदी में मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें- Yamuna River: क्या आप जानते हैं यमुना नदी का उद्गम स्थल और कितने शहरों से होकर पहुंचती है प्रयागराज?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।