Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

भारत, चीन या मेक्सिको; कौन सा देश उगाता है सबसे ज्यादा नींबू?

नींबू का इस्तेमाल हम सभी रोजाना खाने में करते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इसका उत्पादन कहां होता है? अगर नहीं, तो आज का यह लेख इसी जानकारी पर आधारित है।
Updated:- 2026-09-11, 21:22 IST
largest lemon producing country in the world

Largest Lemon Producing Country: नींबू हमारी रसोई का अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर गर्मियों में नींबू पानी बनाने और कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खट्टे और रसीले स्वाद वाला यह फल विटामिन सी, साइट्रिक एसिड और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इसके औषधीय और पाक कला से जुड़े गुणों के कारण इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा नींबू का उत्पादन कौन सा देश करता है? भारत, चीन और मैक्सिको जैसे देशों में नींबू और लाइम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। नीचे लेख में जानें कौन सा देश नींबू के उत्पादन में वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा नींबू का उत्पादन कहां होता है?

दुनियाभर में खट्टे फलों के उत्पादन में भारत, मैक्सिको और चीन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के कृषि उत्पादन आंकड़ों के अनुसार, नींबू और लाइम के कुल वैश्विक उत्पादन में इन तीनों देशों के बीच हमेशा टक्कर देखने को मिलती है। नीचे आसान भाषा में समझें-

रैंक (Rank) देश औसतन वार्षिक उत्पादन (मीट्रिक टन में) वैश्विक हिस्सेदारी (लगभग)
1. भारत (India) 37 से 38 लाख टन 17%-18%
2. मेक्सिको (Mexico) 28 से 30 लाख टन 13%-14%
3. चीन (China) 25 से 27 लाख टन 12% - 13%

इसे भी पढ़ें- भारत नहीं सात समंदर पार से हुई थी इन फलों की शुरुआत, इनका जन्मदाता है कोई और देश

1. भारत- दुनिया का लेमन किंग

भारत दुनिया में नींबू और एसिड लाइम का सबसे बड़ा उत्पादक है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र भारत के शीर्ष नींबू उत्पादक राज्य हैं। अकेले आंध्र प्रदेश भारत के कुल नींबू उत्पादन का लगभग 30% से अधिक हिस्सा पैदा करता है। भारत में नींबू की घरेलू खपत बेहद अधिक है। गर्मियों के मौसम में इसकी मांग चरम पर होती है। भारत से मुख्य रूप से खाड़ी देशों (Middle East) को नींबू का निर्यात किया जाता है।

India's share in global lemon production

2. मेक्सिको- वैश्विक निर्यात में नंबर-1

उत्पादन के मामले में मेक्सिको दूसरे स्थान पर है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय निर्यात में मेक्सिको का सबसे ज्यादा है। मेक्सिको में मुख्य रूप से की लाइम और फारसी लाइम की खेती होती है। अमेरिका (USA) में खपत होने वाले नींबू और लाइम का एक बड़ा हिस्सा मेक्सिको से ही आयात किया जाता है।

lemon production by country statistics

3. चीन- ज्यादा उत्पादन लेकिन घरेलू चीजों में सबसे ज्यादा खपत

चीन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नींबू उत्पादक देश है। चीन का सिचुआन प्रांत नींबू उत्पादन का मुख्य केंद्र है, जिसे चीन की नींबू राजधानी (Lemon Capital of China) भी कहा जाता है। चीन में उत्पादित अधिकांश नींबू का उपयोग उसके अपने घरेलू बाजार, बेवरेज इंडस्ट्री (चाय व जूस) और कॉस्मेटिक उद्योग में हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- केले की घुमावदार शेप के पीछे क्या है वजह? जानिए इसके दिलचस्प कारण

अगर कुल उत्पादन की बात करें, तो भारत दुनिया में सबसे ज्यादा नींबू पैदा करने वाला देश है। हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निर्यात की बात की जाए, तो मेक्सिको दुनिया का सबसे बड़ा नींबू आपूर्तिकर्ता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Content Source- FAOSTAT / संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।