Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

केले की घुमावदार शेप के पीछे क्या है वजह? जानिए इसके दिलचस्प कारण

कभी सोचा है कि केला हमेशा सीधा न होकर ऊपर की तरफ मुड़ा हुआ या घुमावदार क्यों होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसके पीछे का अनोखा वनस्पति विज्ञान और दिलचस्प कारण बताएंगे। 
Updated:- 2026-08-11, 23:55 IST
image

बाजार से फल खरीदते समय आपने गौर किया होगा कि लगभग हर फल गोल, अंडाकार या सीधा होता है, लेकिन केले की बनावट हमेशा एक तरफ से मुड़ी हुई या घुमावदार होती है। अक्सर लोग इसे कुदरत का एक सामान्य आकर समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन वनस्पति विज्ञान के नजरिए से देखें, तो इसके पीछे सूर्य की रोशनी, गुरुत्वाकर्षण और पौधे के विकास का वैज्ञानिक रहस्य छिपा हुआ है। आइए समझते हैं कि केले के इस अनोखे आकार के पीछे कौन सी वजह है?

1. शुरुआत में सीधा ही बढ़ता है केला

केले का फल जब पेड़ पर आना शुरू होता है, तो वह एक बड़े से कली या फूल के रूप में लटकता है। शुरुआत में छोटे-छोटे केले नीचे जमीन की ओर ही सीधे बढ़ते हैं। वहीं प्राकृतिक रूप से गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटी किसी भी चीज को अपनी ओर खींचता है। शुरुआत में केले का गुच्छा भारी होने के कारण नीचे लटकता है और फल भी जमीन की ओर ही रुख करते हैं।

2 - 2026-08-11T235004.933

2. गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ जाने की अनोखी आदत

राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार जैसे-जैसे केला बड़ा होने लगता है, पौधे में एक अनोखी नेचुरल प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे विज्ञान की भाषा में 'नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म' कहा जाता है। अधिकांश पेड़-पौधों की जड़ें जमीन के अंदर यानी गुरुत्वाकर्षण की दिशा में बढ़ती हैं, लेकिन केला एक ऐसा फल है, जो गुरुत्वाकर्षण के विपरीत दिशा में ऊपर की तरफ बढ़ने की कोशिश करता है।  

यह भी पढ़ें- केले की पत्तियों पर बनी लाइनों के पीछे होता है खास मतलब, क्या आपको है पता?

3. धूप पाने की मशक्कत

केले के बड़े-बड़े पत्तों की वजह से नीचे फल तक सूरज की पूरी रोशनी नहीं पहुंच पाती। धूप पाने के लिए केला ऊपर और बाहर की तरफ मुड़ने लगता है। अब एक तरफ गुरुत्वाकर्षण उसे नीचे खींचता है, और दूसरी तरफ सूरज की रोशनी उसे ऊपर खींचती है। इसी खींचातान और जद्दोजहद की वजह से केले का आकार बीच से मुड़कर घुमावदार हो जाता है।

1 - 2026-08-11T235007.123

4. गुच्छे में जगह और हवा की जरूरत

केले एक बड़े से गुच्छे में एक साथ उगते हैं। जब वे ऊपर की तरफ मुड़ते हैं, तो हर केले को बढ़ने के लिए बराबर जगह मिल जाती है। साथ ही, इससे गुच्छे के हर केले तक धूप और हवा आसानी से पहुंच पाती है।

यह भी पढ़ें- न्यूटन के जन्म से 1000 साल पहले ही हो गई थी गुरुत्वाकर्षण की खोज, जानें कौन से हिन्दू ग्रन्थ में किसने लिखा था इस बारे में

केले का यह घुमावदार रूप कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि सूरज की रोशनी पाने की उसकी एक खूबसूरत प्राकृतिक कोशिश है। कुदरत का यह अनोखा नियम हमें बताता है कि पेड़-पौधों के हर आकार के पीछे कोई न कोई ठोस वैज्ञानिक वजह जरूर होती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।