गोल्ड ज्वेलरी का है शौक, जानिए दुबई के अलावा किन-किन देशों में भारत से सस्ता मिलता है सोना

90 के दशक में प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 10 हजार से भी कम थी। लेकिन 2025 तक आते-आते सोने के कीमतें 1 लाख तक पहुंच गई हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से गोल्ड रेट आसमान छूने लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर लंबे समय तक जारी रहता है तो सोने की कीमतें 1 लाख भी क्रॉस कर सकती हैं। जिसकी वजह से गोल्ड आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
सोने की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों ने गोल्ड खरीदने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तरफ देखना शुरू कर दिया है। इसमें से एक है उन देशों से गोल्ड खरीदकर लाना जहां सोने की कीमतें भारत की तुलना में मक होती हैं और प्योरिटी भी जबरदस्त होती है। जब विदेश से गोल्ड खरीदकर लाने की बात आती है तो सबसे पहले लोगों की जुबां पर दुबई का नाम आता है। लेकिन, दुबई के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जहां भारत से सस्ता सोना मिलता है और क्वालिटी भी अच्छी होती है।
चाहे आप गोल्ड ज्वेलरी के शौकीन हों या इसमें निवेश करना पसंद करते हैं, तो उन देशों की जानकारी रखना फायदेमंद हो सकता है जहां भारत से सस्ता सोना मिलता है। आइए, यहां जानते हैं दुबई के अलावा कहां-कहां भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है।
इन देशों में मिल सकता है भारत से सस्ता गोल्ड
अमेरिका

इस लिस्ट में अमेरिका का नाम देखकर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, यह सच है अमेरिका में भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है। यह अमेरिका की करेंसी डॉलर की मजबूती की वजह से है। ऐसे में अगर आप दूसरी करेंसी का इस्तेमाल करने वालों के लिए गोल्ड किफायती हो जाता है। इसके अलावा अमेरिका में गोल्ड की कीमत कम होने के पीछे की वजह सोने के डीलरों के बीच प्रतिस्पर्धा भी है।
इसे भी पढ़ें: क्यों दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, जानें एक बार में ड्यूटी फ्री कितना ला सकते हैं गोल्ड?
ऑस्ट्रेलिया
किन देशों में भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नाम भी शामिल है। यह बात तो आप जानते ही हैं कि सोना जमीन से निकलता है और ऑस्ट्रेलिया नेचुरल रिसोर्सेज से भरपूर है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है।
सिंगापुर
सिंगापुर की नीतियों की वजह से वहां भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है। इसके अलावा निवेश ग्रेड गोल्ड पर GST भी नहीं लगता है, जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतें कम लग सकती हैं। इतना ही नहीं, सिंगापुर की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की वजह से निवेशकों के लिए यह देस गोल्ड खरीदारी के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन है।
स्विटजरलैंड
अगर आप स्विटजरलैंड की खूबसूरत वादियों का मजा लेने जा रहे हैं और वहां से सिर्फ घड़ियां या चॉकलेट्स लेकर आ रहे हैं तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। जी हां, दुनियाभर के टॉप गोल्ड रिफाइनिंग देशों में स्विटजरलैंड की गिनती भी होती है। ऐसे में प्योरिटी, क्वालिटी और कीमतों के मामले में स्विटजरलैंड गोल्ड खरीददारी के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में भी भारत से सस्ता गोल्ड मिल सकता है। इसके पीछे की वजह है कि इंडोनेशिया में कई गोल्ड रिजर्व हैं। कई गोल्ड रिजर्व होने और सप्लाई-डिमांड के बीच अंतर होने की वजह से इंडोनेशिया में भारत से सस्ता सोना मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारत में ऑनलाइन गोल्ड खरीदना है सेफ? अगली बार शॉपिंग करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अरब देश
दुबई के अलावा इन देशों जैसे बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और साउदी अरब में भी भारत से सस्ता गोल्ड मिल सकता है। हालांकि, विदेशों से गोल्ड लाने पर आपको इम्पोर्ट ड्यूटी देनी पड़ सकती है। साथ ही आप एक लिमिट में ही विदेश से सोना भारत ला सकते हैं। नहीं तो, आपको मोटा टैक्स भरना पड़ सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।