Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

भारत के इस शहर को कहा जाता है Mango City Of India, जानें क्यों मिला यह खिताब?

Mango City Of India: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की खुशबू फैल जाती है, लेकिन जब बात सबसे बेहतरीन और मीठे आमों की होती है, तो मालदा का नाम जरूर आता है। क्या आपको पता है कि किस शहर को मैंगो सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है?
Updated:- 2026-04-30, 08:35 IST
Why Malda is called Mango City

Aam Ka Shahar Kise Kahate Hain: आम को फलों का राजा कहा जाता है, ऐसा कौन होगा जिसे आम खाना पसंद न हो। गर्मी आते ही बाजारों में आम की बिक्री शुरू हो जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तमाम किस्म के आम पाए जाते हैं, लेकिन एक शहर ऐसा है, जिसे आम के शहर के नाम से जाना जाता है। हर साल फजली, हिमसागर और लंगड़ा, चौसा, सफेदा और मालदा जैसे आम पूरे देश में मशहूर हैं। क्या आपको पता है कि वह शहर कौन सा है, जिसे यह खिताब मिला है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए काम का हो सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह सिटी कौन सी है?

मलदा को कहा जाता है 'आमों का शहर'

पश्चिम बंगाल स्थित मालदा को 'आमों का शहर' कहा जाता है। इसकी वजह है यहां आम की भारी पैदावार। आमों की मशहूर किस्में और आम के पैदावार का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां की उपजाऊ मिट्टी और बेहतरीन मौसम इसे भारत के सबसे मशहूर आम उत्पादक क्षेत्रों में से एक बनाते हैं, जो हर गर्मी में व्यापारियों, पर्यटकों और आम के शौकीनों को अपनी ओर खींचता है।

इसे भी पढ़ें- जर्मन एंबेसडर को खूब पसंद आईं ये आम की किस्में, आप भी जानें इनकी खासियत और लें भरपूर मजे

मालदा को 'आमों का शहर' क्यों कहा जाता है?

Mughal era mango cultivation Malda

मालदा हर साल बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले आमों का उत्पादन करता है और यह भारत की कुछ सबसे बेहतरीन और स्वादिष्ट किस्मों का घर है। यहां के किसान आमों की बनावट, मिठास और खुशबू को बनाए रखने के लिए बागों की देखभाल और खेती के माडर्न तरीकों का मिला-जुला इस्तेमाल करते हैं। आम की खेती बड़े पैमाने पर रोजगार भी देती है। साथ ही, जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है और एक प्रमुख फल केंद्र के रूप में मालदा की पहचान बनाती है।

मुगलकाल में मिला बढ़ावा

मालदा में आमों के पैदावार को मुगल काल विशेष बढ़ावा मिला। किसानों की कई पीढ़ियों ने इन बागों को सहेजकर रखा है, जिससे इस क्षेत्र का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया है।

भारत में आम का सबसे बड़ा उत्पादक

mango cultivation Malda

उत्तर प्रदेश, भारत में आम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल आम उत्पादन में सबसे अधिक योगदान देता है। राज्य की गर्म जलवायु, खेती के विशाल क्षेत्र और आम उगाने वाले कई जिले इसे राष्ट्रीय उत्पादन में अग्रणी बनाते हैं। हालांकि, जब बात मशहूर किस्मों और ऐतिहासिक बागों की आती है, तो मालदा सबसे अलग नजर आता है और 'भारत का आम शहर' (Mango City of India) का खिताब हासिल करता है।

GI-टैग वाली आम की किस्में

मालदा की कुछ किस्में, जैसे कि लक्ष्मणभोग को GI टैग मिला हुआ है। यह टैग उनकी क्षेत्रीय विशिष्टता, गुणवत्ता और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करता है।

इसे भी पढ़ें- दुर्लभ होते जा रहे इस आम के बारे में आप भी जानें,  मुगल रानी के नाम से है मशहूर 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।