
Worst Countries For Indians Working Abroad: हर कोई अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है। बहुत से लोगों को सपना होता है विदेशों में काम करने का। हालांकि, सभी के लिए विदेशों में काम करना आसान नहीं है। अक्सर लोग बेहतर सैलरी और अच्छे जीवन की तलाश के लिए अपने देश को छोड़कर किसी अन्य देश में जाने का फैसला करते हैं। अधिकतर लोग नौकरी के लिए यूरोपीय देशों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन सभी लोग विदेशों की हालत नहीं जानते। किसी भी अन्य देश में रोजगार की तलाश में जाने से पहले आपको उस देश के हालातों के बारे में पता होना चाहिए।
कुछ लोग कमाने के उद्देश्य से विदेश तो चले जाते हैं, लेकिन वहां जाने के बाद उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर दूर के ढोल बहुत ही सुहावने लगते हैं, लेकिन पास जाकर जब हकीकत का पता लगता है, तो कई बार लोगों की जमीन ही हिल जाती है। आइए जानें, कौन-से देश हैं, जो भारतीयों के लिए सेफ नहीं है।
यह भी देखें- विदेश में नौकरी पाने के लिए ऐसे ढूंढें सही एजेंट

कई देश ऐसे हैं, जहां आपकी छोटी सी लापरवाही भी आपको फंसा सकती है। केंद्र सरकार ने कुछ वक्त पहले ही खुद ये जानकारी दी थी कि दुनियाभर के 86 देशों में 10,152 भारतीय आज भी कैद हैं। इन सबमें से सबसे ज्यादा भारतीय साउदी अरब और यूएई की जेलों में ही बंद हैं। विदेशों में बहुत सख्त कानून हैं। ऐसे में कई देश हैं, जो भारतीयों के लिए सही नहीं हैं।
यह एक तानाशाह देश है। इस देश के नागरिकों पर बहुत ही पाबंदियां हैं। ऐसे में दूसरे देश से आने वाले लोगों के लिए यहां रहना काफी मुश्किलों भरा हो सकता है। यहां स्वतंत्रता काफी कम है। इस देश में बेसिक ह्यूमन राइट्स भी नहीं है और यहां विदेशियों के लिए नौकरी के अवसर भी काफी कम हैं।
इस देश में आर्थिक अस्थिरता बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही यहां क्राइम रेट भी चरम पर है। इस देश का हेल्थ केयर सिस्टम भी काफी बेकार है। ऐसे में यहां नौकरी कर पाना असंभव सा है।
अफगानिस्तान पूरी तरह से तालिबानी शासकों के हाथों में है। यहां के मूल नागरिक भी तालिबानी शासन के खौफ में जीते हैं। यह देश सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी भारी कमी है। ऐसे में यहां नौकरी के बारे में सोचना भी बेकार है।

इस देश में किसी तरह की इकोनॉमिक स्टेबिलिटी नहीं है। इस देश को सुरक्षा के लिहाज से काफी बुरा माना जाता है। इसके साथ ही यहां महंगाई बहुत ज्यादा है। ऐसे में एक भारतीय के लिए वेनेजुएला में रहना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
यह भी देखें- विदेश में हाई डिमांड मे हैं ये नौकरियां, आप भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।