herzindagi

महंगी गाड़ियों से लेकर घड़ियों तक, देखें इन स्टार्स के Expensive शौक

ऐसा क्या है जो हमारे बी-टाउन सेलेब्स खरीद नहीं सकते? हमें पता है कि सेलिब्रिटीज कितनी शान-ओ-शौकत से जीते हैं और इसके लिए वे बहुत ज्यादा मेहनत भी करते हैं। उनका लाइफस्टाइल, स्टेटस हम सभी को प्रभावित करता है। हमारे फेवरेट स्टार की पसंदीदा चीजें क्या हैं, वह किस तरह की कुजीन पसंद करता है और फेवरेट डेस्टिनेशन क्या है, ये सब उनके फैंस जानने के इच्छुक होते हैं। इसके साथ ही वे कौन-सी महंगी गाड़ी में घूमते हैं और क्या-क्या महंगे शौक रखते हैं, ये भी जानना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान के पास उनके मुंबई के मैनशन 'मन्नत' के अलावा भी लंदन और दुबई में प्रॉपर्टी हैं? अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का बहुत शौक है और इसलिए उनके पास रोल रॉयस का सबसे महंगा मॉडल है और इसके अलावा ऑडी, बेंटले, रेंज रोवर जैसी कई गाड़िया उनके पास हैं? प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग सबसे महंगी है और इसके अलावा उनके एलए का बंगले की कीमत होश उड़ाने वाली है!इस तरह आपके फेवरेट स्टार्स बहुत महंगे शौक रखते हैं, जानना चाहते हैं क्या, तो पढ़ें यह आर्टिकल।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 11 Mar 2022, 16:03 IST

अमिताभ बच्चन

Create Image :

शहंशाह और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को कविताएं लिखने और गाने में रुचि है। इस तरह हमारे बिग बी को कारों का भी बहुत शौक है। अमिताभ बच्चन ऐसे स्टार हैं, जिन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियां चलाना बेहद पसंद है। उनके गैराज में ऐसी कई महंगी गाड़ियां हैं, जिसे खरीदने के बारे में एक आम आदमी शायद सपने में भी न सोच सके। उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 95.51 लाख की पोर्श केमन एस, 34.77 लाख की मिनी कूपर एस, लगभग 4 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी कई महंगी गाड़ियां बिग बी के पास हैं।

दीपिका पादुकोण

Create Image :

दीपिका पादुकोण एक एक्ट्रेस होने के साथ ही निर्माता और एन्टरप्रेन्योर भी हैं। बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की नेट वर्थ भी कमाल की है। आपको बता दें दीपिका को घड़ियों और बैग्स का बहुत शौक है। उनके पास कई फैंसी घड़ियां हैं। दीपिका के पास 18 कैरेट की सॉलिड रोज़ गोल्ड की केस वाली घड़ी है, जिसमें हीरे और चांदी का डायल है। इसकी कीमत करीब 8 लाख है। इतना ही नहीं वह कुछ सबसे महंगे हैंडबैग की ओनर भी हैं और उन्हें कई बार उन्हें फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। उनके पास 8.3 लाख का हर्मीस बर्किन बैग, 2.52 लाख का फेंडी डॉटकॉम स्टडेड सैचेल और 3.45 लाख का एक चैनल बॉय फ्लैप बैग के अलावा कई बैग्स हैं।

 

आलिया भट्ट

Create Image :

ब्रांडेड बैग्स के अपने अच्छे खासे संग्रह से लेकर आलीशान अपार्टमेंट तक, हमारी गंगूबाई  के पास ऐसी कई महंगी चीजें हैं। उनके पास ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू5, ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लैंड रोवर रेंज रोवर है। इसके अलावा आपने आलिया भट्ट को हमेशा चिक और क्लासी बैग्स कैरी करते देखा होगा। शनैल से लेकर लुई वितों तक, गुच्ची से लेकर प्राडा तक, उनके पास महंगे बैग्स का शानदार कलेक्शन है। उनके Balenciaga और Saint Laurent के बैग काफी लोकप्रिय हैं। इन बैग्स की कीमत 1.5 लाख रुपये और उससे अधिक है। इतना ही नहीं, आलिया के पास मुंबई और लंदन में एक सुंदर सा अपार्टमेंट भी है।

 

अनुष्का शर्मा

Create Image :

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा केवल कई प्रतिष्ठित ब्रांड का चेहरा हैं, बल्कि वह एक फैशन लेबल की भी मालिक हैं। इतना ही नहीं लोखंडवाला में एक ऑफिस,वर्सोवा में ट्रिप्लेक्स, अंधेरी में अपार्टमेंट के अलावा भी अनुष्का के पास कई एक्सपेंसिव आइटम्स हैं। अनुष्का शर्मा के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग एसई भी है जिसकी कीमत लगभग 2.31 करोड़ रुपये है। अनुष्का को अक्सर अपनी इस गाड़ी में ट्रैवल करते देखा गया है। 

 

ऋतिक रोशन

Create Image :

ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन को वर्ष 2019 में 'दुनिया का सबसे सुंदर आदमी' घोषित किया गया था। लगभग दो दशकों से वह इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने हमें कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। ऋतिक रोशन को भी कार और घड़ियों का बड़ा शौक है। ऋतिक रोशन के पास कई लग्जरी घड़ियां हैं। उनके पास एक रोलेक्स सबमरीन डेट जिसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, उनके पास 8 गाड़ियां हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस घोस्ट है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 2.79 करोड़ की Mercedes-Maybach भी है।

 

शाहरुख खान

Create Image :

बॉलीवुड के बादशाह के पास महंगी गाड़ियों से लेकर आलीशान बंगले और मैनशन हैं। उनके पास लगभग 4 करोड़ रुपये की बेंटले, 14 करोड़ रुपये की बुगाटी और 7 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस है। इसके अतिरिक्त उनके पास एक सुपर बाइक Harley Davidson Dyna Street Bob भी है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। शाहरुख की वैनिटी वैन भी किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है, शाहरुख की वैनिटी के इंटीरियर को उनकी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है और इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह दुनिया भर में कई संपत्तियों के मालिक हैं। उनका लंदन में 172 करोड़ रुपये का एक विला, दुबई में 100 करोड़ का पाम जुमेराह विला और भी कई संपत्ति हैं।

इसे भी पढ़ें : कियारा आडवाणी के पास ये हैं 5 सबसे महंगी चीजें, लाखों के बैग्स से लेकर लग्जरी कार तक हैं इसमें शामिल

 

प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। उनके पास एलए, कैलिफोर्निया में एक शानदार मैनशन है, जिसमें टू-लेन बॉलिंग एली, मिरर वॉल जिम, रेस्टोरेंट-क्वालिटी वेट बार, आईमैक्स स्क्रीन के साथ मूवी थियेटर, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट और पूल टेबल के साथ लाउंज/गेम रूम है। गोवा में भी उनका एक आलीशान हॉलिडे होम है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा रोल्स रॉयल घोस्ट की मालकिन हैं, जिसकी कीमत 5.25 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास शानदार और मोस्ट एक्सपेंसिव हैंडबैग्स का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

रणबीर कपूर

Create Image :

कपूर खानदान के चश्म-ओ-चिराग रणबीर कपूर के ठाठ भी कमाल के हैं। रणबीर के पास महंगी घड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। उनके इस कलेक्शन की लिस्ट में  50 लाख की रिचर्ड मिल आरएम 010 वॉच है, जो उन्हें बिग बी ने गिफ्ट की थी। रणबीर और आलिया मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया है। इस बंगले की कीमत 35 करोड़ रुपये है। वहीं रणबीर के पास कई स्वैंकी और फैंसी कार भी हैं। उनकी फेवरेट रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें : एशिया के सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, जानें 5 महंगी चीजों के हैं मालिक

कंगना रनौत

Create Image :

कंगना को फैंसी चीजें खरीदना बहुत पसंद है और वह कई महंगी चीजों की मालिक हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और इसी वजह से उन्होंने अपना शानदार आशियाना भी मनाली में बनाया है। मनाली में कंगना का आठ बेडरूम का बंगला है और इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास लुई विटों के बूट्स और 12.6 लाख का हर्मीस बर्किन बैग भी है।

 

तो देखा आपने कितने महंगे और कीमती शौक हैं हमारे स्टार्स के...और हो भी क्यों न? हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और बॉलीवुड से जुड़े ऐसे लेख के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit : instagram & google searches

 
Expensive Things Owned By Bollywood Stars in Hindi | expensive things owned by bollywood stars | Herzindagi