Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं शुभ-लाभ

घर में शुभ-लाभ के चिह्न लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह चिह्न लगाने से घर में सकारात्मकता, शुभता, सुख, समृद्धि एवं संपन्नता का वास स्थापित होता है। हालांकि घर में शुभ-लाभ लगाने से पहले वास्तु के नियम जान लेना बहुत जरूरी है।    
Updated:- 2023-06-25, 04:00 IST
image

Shubh Labh Lagane Ki Sahi Disha: हिन्दू धर्म में कई शुभ चिह्नों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है।

इन्हीं चिह्नों में से एक है शुभ-लाभ। मान्यता है कि शुभ-लाभ का चिह्न घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास सदैव स्थापित रहता है। 

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि शुभ-लाभ के चिह्न का घर में अंकित होना श्री गणेश की कृपा का सूचक होता है। 

हालांकि शुभ-लाभ लगाते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि उसकी दिशा वास्तु के अनुकूल हो तभी फल मिलता है। 

कहां लगाएं शुभ-लाभ 

shubh labh kis disha mein lagaye

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, ज्यादातर शुभ-लाभ घर के मुख्य द्वार पर ही बनाया जाता है लेकिन दरवाजे की दिशा का सही होना जरूरी है। 
  • शुभ-लाभ लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे मुख्य द्वार पर तभी अंकित करें जब मेन डोर पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) में बना हो। 
  • पूर्व दिशा में बने मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से ग्रह दोष दूर होता है और कैसी भी नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। 
  • इसके अलावा, घर की उत्तर दिशा में बने मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से धन लाभ होता है और तरक्की भी प्राप्त होती है। 
  • श्री गणेश की घर पर असीम कृपा बनी रहती है और घर के सदस्यों के बीच पारिवारिक कलह जन्म नहीं ले पाती है। 
  • घर के मुख्य दरवाजे के अलावा घर के मंदिर या रसोई के दरवाजे पर भी शुभ-लाभ बना सकते हैं। यह लाभकारी होता है। 
  • मंदिर में शुभ-लाभ बनाने से घर में ईश्वर का वास होता है और रसोई के दरवाजे पर इसे बनाने से अन्न के भंडार भरे रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: घर में मिट्टी से बनी इन चीजों को रखना माना जाता है बहुत शुभ

कहां न लगाएं शुभ-लाभ

  • वहीं, घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तब शुभ-लाभ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। 
  • दक्षिण दिशा में बने मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से राहु का बुरा असर बढ़ता है और सफलता में बाधा पैदा होने लगती है। 
  • दक्षिण दिशा में बने घर के मेन डोर पर शुभ-लाभ लगाने से मां लक्ष्मी का वास घर में नहीं रहता और यमराज का कोप पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कुबेर का पौधा, नहीं रहेगी धन की समस्या

कैसा होना चाहिए शुभ-लाभ 

shubh labh kaha lagaye

  • प्लास्टिक का शुभ-लाभ कभी भी नहीं लगाना चाहिये। यह बहुत बुरा प्रभाव डालता है घर पर। 
  • शुभ-लाभ को हमेशा हल्दी (हल्दी का पानी मुख्य द्वार पर छिड़कने के लाभ), चंदन या रोली से अपने हाथों से बनाना चाहिए। 
  • तांबे के पत्र पर शुभ-लाभ बनाकर उसे छिपकाया जा सकता है। 
  • तांबे की धातु का शुभ-लाभ भी लगा सकते हैं। 

 

आप भी घर में शुभ-लाभ लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान अवश्य रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।