हम सभी अपने घर की सजावट पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। खासतौर पर जब बात घर के बेडरूम की आती है तब हम इसे बेहतर तरीके से सजाने की कोशिश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि घर का बेडरूम अच्छी तरह से सजा होता है तो ये पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास ला सकता है।
घर की सजावट के लिए सबसे बड़ा योगदान पौधों का होता है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। क्या आप जानते हैं ये पौधे न सिर्फ घर की सजावट के लिए अच्छे होते हैं बल्कि वास्तु के हिसाब से भी ये बहुत लाभदायक माने जाते हैं।
आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें वास्तु के अनुसार आपको घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए जिससे आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहे।
घर के लिए वास्तु पौधों के फायदे
वास्तु के अनुसार पौधे पर्यावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करते हैं। वास्तु पौधे ऊर्जा के प्रवाह और संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
कुछ वास्तु पौधे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। ये पौधे घर में धन के आगमन को बढ़ावा देते हैं। लेकिन इन पौधों को सही स्थान और दिशा में रखना जरूरी माना जाता है, जिससे समृद्धि बनी रहे।
लैवेंडर प्लांट
यह आमतौर पर हाउस प्लांट के रूप में लगाया जाता है, लेकिन यदि आप इसे घर के बेडरूम में लगाती हैं तो ये आपके मन-मस्तिष्क से तनाव कम करने में मदद करता है और इसकी खुशबू भी सकारात्मक प्रभाव डालती है।
यदि आप अपने बेडरूम में लैवेंडर प्लांट लगाती हैं तो ये अच्छी नींद लेने में मदद करता है। चूंकि नींद पूरी न होने की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए यह प्लांट कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर आपके जीवनसाथी के साथ तनाव रहते हैं तो आप इस पौधे को अपने मास्टर बेडरूम में जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स
रबड़ प्लांट
रबड़ के पौधे को घर के अंदर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा आर्थिक समृद्धि, धन और व्यावसायिक सफलता का कारक होता है। बेडरूम में इस पौधे को लगाने से आपसी कलह से बचा जा सकता है। इस पौधे को आप कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, जिससे से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
Recommended Video
चमेली का पौधा
चमेली के पौधों में एक अच्छी खुशबू होती है जो कुछ ही सेकंड में आपके मूड को अच्छा कर सकती है। इस पौधे से आपकी मानसिक चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है। यह अच्छी नींद का प्रवाह करता है।
वास्तु के अनुसार चमेली का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और रिश्ते में प्यार को बढ़ावा देता है। इसलिए यदि इस पौधे को घर के बेडरूम में लगाया जाता है तो पति -पत्नी के बीच प्रेम भाव बना रहता है। इसे आप बेडरूम में दक्षिण मुखी खिड़की के रखें। यदि यह कमरे से बाहर है तो इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
स्नेक प्लांट
वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। जब इसे बेडरूम की खिड़की के पास रखती हैं तो यह कमरे के अंदर एक शांत माहौल बनाता है। यह भी माना जाता है कि यह कमरे के अंदर हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है। बेडरूम में इसे लगाने से पति-पत्नी के झगड़ों से मुक्ति मिलती है और आपसी प्रेम बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के अनुसार लगाएं स्नेक प्लांट
एरेका पाम
एरेका पाम एक ऐसा प्लांट है जो घर के किसी भी कोने में रखने पर खूबसूरती बढ़ाता है, लेकि जब बात वास्तु की आती है तब इसे बैडरूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ये पौधा आपसी कलह को कम करने और मानसिक शांति लाने में मदद करता है। वास्तु में इस पौधे को बेडरूम के प्रवेश द्वार के पास रखने की सलाह दी जाती है।
यहां बताए पौधों से आपके घर का वास्तु तो ठीक रहेगा ही और ये रिश्तों में सामंजस्य भी ला सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।