Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मिट्टी के बर्तन, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। हालांकि अब आप में से बहुत से लोगों के घरों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं होता होगा लेकिन मिट्टी के बर्तन का दौर फिर से लौट रहा है।
पर्यावरण और स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए घरों में मिट्टी के बर्तनों के लिए दोबारा से जगह बन रही है और धीरे-धीरे ही सही मिट्टी के बर्तनों का चलन पुनः शुरू हो गया है। जहां एक तरफ, मिट्टी के बर्तनों को सांस्कृतिक महत्ता प्राप्त है तो वहीं ज्योतिष और वास्तु में भी मिट्टी के बर्तनों का अत्यधिक महत्व है। वहीं, अगर वास्तु की बात करें तो वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में मिट्टी के बर्तन रखने के कुछ नियम होते हैं जिनका अगर पालन किया जाए तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। जब हमने इस बारे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इन नियमों के विषय में विस्तार से बताया।
- मिट्टी के बर्तन सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स) और सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। इसी कारण से इन्हें घर में लाना शुभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या घर में कैक्टस का पौधा रखना शुभ है? जानें क्या कहता है वास्तु
- मिट्टी के बर्तन हमेशा घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखने चाहिए। इससे घर में मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव रहता है।
- मिट्टी के बर्तन तुलसी के पौधे के पास भी रखे जा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
- मिट्टी के बर्तनों को तुलसी के पास रखने का एक लाभ यह भी है कि उन बर्तन की पवित्रता बरकरार रहती है जिससे घर में राहु का प्रभाव कम होता है।
- अगर आप मिट्टी के बर्तन किचन में रख रहे हैं तो इसे पूर्व दिशा में रखें। इससे धन लाभ (धनलाभ के उपाय) के योग बनने लगते हैं।
- इसके अलावा आप मिट्टी के बर्तनों को अग्नि कोण में भी रख सकते हैं। आग में मिट्टी मजबूत होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astrology: शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर दिख सकते हैं ये दुष्प्रभाव
- ठीक ऐसे ही घर के हर एक सदस्य का व्यक्तित्व भी मजबूत, प्रखर और प्रभावकारी बनता है।
- मिट्टी के बार्टन को घर में रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी दिशा कभी भी दक्षिण या पश्चिम न हो।
तो ये थे मिट्टी के बर्तनों से जुड़े वास्तु नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।