Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

विवाहित महिलाएं इस दिन ससुराल से जाती हैं मायके तो देवी लक्ष्‍मी की बरसती है कृपा

अगर आपको ससुराल से मायके और मायके से ससुराल जाने के लिए शुभ दिन का चुनाव करना है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें। 
Updated:- 2022-09-20, 15:21 IST
image

धार्मिक शास्त्रों में विवाहित महिलाओं के लिए बहुत सारे रीति-रिवाज बताए गए हैं। इनमें से ससुराल से मायके और मायके से ससुराल जाने का सही समय भी उल्लेखित है, साथ ही यह भी बताया गया है कि मायके में कब जाना शुभ होता है और कब जाने से हानि होती है। 

इस बारे में पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी कहते हैं, 'महिलाओं का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और इसलिए महिलाओं की कुंडली में शुक्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि आप ससुराल से मायके या मायके से ससुराल जा रही हैं, तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप किस दिन यात्रा कर रही हैं।' 

पंडित जी ने इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई हैं, जो हम आपसे साझा कर रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- मंगलवार के दिन करें काली मिर्च के ये अचूक टोटके, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

in laws house astro remedies

सप्ताह में किस दिन जाएं और कब न जाएं 

बुध और शनि ग्रह को शुक्र का मित्र ग्रह कहा गया है और सूर्य एवं चंद्रमा शुक्र के शत्रु हैं। ऐसे में यदि आपको मायके जाना है तो आपको बुधवार और शनिवार के दिन जाना चाहिए। आप चाहें तो शुक्रवार के दिन भी अपने मायके जा सकती हैं। मगर शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार को मायके से ससुराल लौटने के लिए बहुत ही अच्छा दिन माना गया है। पंडित जी बताते हैं, 'एक पक्ष यह भी है कि बुध और चंद्र दोनों शत्रु होते हैं और महिलाओं की कुंडली में यदि चंद्रमा प्रबल है और बुध कमजोर है, बुधवार के दिन भी महिलाओं को मायके नहीं जाना चाहिए।' 

हिंदी तिथि के अनुसार महिलाएं ससुराल से मायके कब जाएं 

ससुराल से मायके जाने के लिए चतुर्थी और अष्टमी का दिन सबसे शुभ होता है, मगर आप यदि नौवीं के दिन ससुराल लौटना चाहती हैं, तो यह न करें बल्कि आपको मायके जाकर कम से कम 5 दिन का वक्त जरूर बिताना चाहिए। आप वापसी के लिए पूर्णिमा का दिन चुन सकती हैं या फिर आप एकादशी के दिन भी ससुराल वापस आ सकी हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों हिन्दू धर्म में होती है शगुन देने और लेने की प्रथा? जानें इसका महत्व

when should married girl go to her mother home from in laws house

इन बातों का रखें ध्‍यान 

  • आपको मायके जाने के लिए कभी भी चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण और अमावस्या के दिन का चुनाव नहीं करना चाहिए। यदि आप इस दिन मायके पहुंचती हैं तो मायके पक्ष को धन की हानि (धन से जुड़ें एस्‍ट्रो टिप्‍स) हो सकती हैं। 
  • वहीं आप नौ दिन मायके में रहने के बाद यदि नवें दिन ही ससुराल लौट रही हैं, तो आपको 2 दिन और ठहर जाना चाहिए और 11 दिन पूरे करने के बाद ही लौटना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखती हैं तो मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों को धन लाभ होता है। 
  • यदि किसी दिन आप मायके से ससुराल वापिस लौट रही हैं या मायके जा रही हैं और कांच टूट जाए, तो उस दिन भी आपको यात्रा टाल देनी चाहिए। 
  • आपको कभी अपने जीवनसाथी से झगड़ कर यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको ससुराल और मायके दोनों में धन हानि होती है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।