क्या इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी कर रहे हैं डेट? कई बार किया जा चुका है एक साथ स्पॉट

Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: हाल ही में इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी एक साथ पार्टी में नजर आए हैं, लेकिन इससे पहले भी दोनों एक साथ नजर आए हैं। 

rumoured couple ibrahim ali khan and palak tiwari are spotted together in hindi

सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से डेटिंग की खबरों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर दोनों एक पार्टी में ट्विन करते हुए कपड़े पहने हुए नजर देखा गया। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

कब पहली बार किए गए थे स्पॉट?

जनवरी 2022 में पलक तिवारी को इब्राहिम को एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। उस वक्त मीडिया को देखकर एक्ट्रेस ने अपना मुंह छुपा लिया था। जिसके बाद से ही इनके डेटिंग की खबरे शुरु हो गई थी। जब पलक के एक इंटरव्यू में चेहरा छिपाने का कारण पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वह अपनी मां, श्वेता तिवारी को बिना बताए घर से बाहर निकली थी। उनकी मां यह फोटो देख न लें इसलिए उन्होंने अपना चेहरा छिपाया था।

पार्टी में साथ पहुंचे इब्राहिम और पलक

इब्राहिम अली खान और पलक को हाल ही में करण मेहता की बर्थडे पार्टी में एक साथ देखा गया। इस दौरान इब्राहिम अली खान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में पहने हुए थे तो वहीं पलक भी ब्लैक वन पीस ड्रेस में नजर रही थीं। लेकिन दोनों ने पैपराजी के सामने एक साथ पोज नहीं दिए।

इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर इन तस्वीरों में दिख रहे हैं बेहद क्यूट

कॉन्सर्ट में साथ आए थे नजर

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को एक बार मुंबई के एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। फोटोज में यह भी नजर आया था कि पलक और इब्राहिम ने ट्विनिंग भी की हुई है। दोनों ही ब्लैक आउटफिट में कॉन्सर्ट में नजर आए थे।

फैंस को बेहद पसंद हैं इब्राहिम और पलक

दोनों की एक साथ पार्टी में पहुंचने की वीडियो सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह खबर छाई हुई है कि इब्राहिम और पलक दोनों डेट कर रहे हैं। इसके बाद से फैंस ने उनकी फोटोज और वीडियो पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, "वाह.. क्या जोड़ी है.." वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा, "दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं.. बिल्कुल परफेक्ट कपल हैं.." आपको बता दें कि पलक तिवारी और इब्राहिम ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात मीडिया के सामने नहीं कही है।इसे जरूर पढ़ें:सैफ अली खान की यह बात करीना कपूर के साथ अमृता सिंह और सारा के दिल को भी छू गई थी

आपको यह एक -साथ कैसे लगते हैं हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP