जब राजेश खन्ना ने कहा, 'मेरे बाद ये होगा बॉलीवुड का दूसरा सुपरस्टार'

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का फास्ट सुपरस्टार कहा जाता था। बता दें कि आज भी उनकी लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं। लोग तब भी उनके दीवाने थे और इस दुनिया से जाने के बाद भी लोग उनके दीवाने हैं। आज भी लोग राजेश खन्ना की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। उनकी एक्टिंग के दीवाने आज भी लोग है।

लेकिन एक दफा सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खुद कहा था कि उनके बाद बॉलीवुड में सुपरस्टार कौन होगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के अनुसार बॉलीवुड क्या दूसरा सुपरस्टार कौन है।
ये होगा दूसरे बॉलीवुड के सुपरस्टार
बता दें कि जब एक बार राजेश खन्ना से पूछा गया था कि, इंडस्ट्री का दूसरा सुपरस्टार कौन होगा। इस सवाल को सुनने के बाद राजेश खन्ना बिना सोचे समझे कहते हैं कि 'बॉलीवुड का दूसरा सुपरस्टार उनके दामाद अक्षय कुमार के बेटे और उनके नवासे आरव ही होंगे। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
वजह सुन दंग रह जाएंगे आप
मीडिया रिपोर्टर से बात करते समय राजेश खन्ना ने कहा था कि 'आरव मेरा पोता है और डिंपल का भी पोता है। इसके अनुसार आरव के अंदर भी सुपरस्टार वाले गुण आएंगे। साथ ही अक्षय कुमार भी बड़े एक्टर है। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि 'आरव के अंदर भी वह सभी गुण मौजूद होंगे, जो एक सुपरस्टार के अंदर होने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Death Anniversary: सुपरस्टार राजेश खन्ना के बारे में कितना जानते हैं आप? क्विज खेलें और जानें

जानें आगे क्या कहा
राजेश खन्ना का कहना था कि 'उनके नवासा उनके कारण सुपरस्टार नहीं बनगे, बल्कि उनके नवासा के अंदर उनके और उनकी पत्नी डिंपल के गुण और अक्षय कुमार के गुण होंगे। जिसके कारण व सुपर स्टार बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- जानें क्यों राजेश खन्ना ने जन्म के 5 महीने तक नहीं देखी थी अपनी बेटी रिंकी की शक्ल
राजेश खन्ना के दीवानी हो जाते थे लोग
बता दें कि राजेश खन्ना अपनी जमाने के काफी बड़े सुपरस्टार थे। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से लेकर आम लड़कियां भी राजेश खन्ना की दीवानी थी। लोग राजेश खन्ना की फिल्म को देखते ही उनके दीवाने हो जाते थे। आज भी लोगों सुपर स्टार राजेश खन्ना को याद करते हैं।
अकेले पड़ गए थे राजेश खन्ना
आपको बता दें कि एक समय राजेश खन्ना के जीवन में ऐसा भी आया था कि वह आखिरी समय में बिलकुल अकेले पड़ गए थे। आखिरकार उनकी मृत्यु 18 जुलाई 2012 को हो गई और उन्होंने इस दुनिया को साल 2012 में अलविदा कह दिया।
अगर आप ऐसी ही कोई और जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।