जब पूजा के साथ महेश भट्ट ने किया था लिप लॉक, जानें क्यों अपनी ही बेटी से करना चाहते थे शादी?

बॉलीवुड निर्माता महेश भट्ट अपनी हॉरर और बोल्ड फिल्म के लिए जाने जाते हैं। महेश भट्ट ने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। जिसमें मर्डर, वो लम्हें, चाहत जैसे कई फिल्में शामिल हैं। यही कारण हैं कि महेश भट्ट अक्सर अपनी बोल्ड फिल्मों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। बता दें कि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में बनी रहती है। चलिए जानते हैं उनकी बेटी पूजा भट्ट से जुड़ा कुछ किस्सा।
पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें
अगर महेश भट्ट की शादी की बात करें तो उन्होंने पहली शादी अपनी लेडी लव किरण भट्ट से की थी। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए राहुल भट्ट और पूजा भट्ट। खबरों की मानें तो शादी के तुरंत बाद ही महेश भट्ट का अफेयर परवीन बाबी के साथ चालू हो गया था। जो 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में आती थी। इसका परिणाम यह हुआ कि महेश भट्ट की जिंदगी में उथल- पुथल मचने लगा। यह बात जब किरण को पता चला तो महेश भट्ट और किरण ने अपने रास्ते अलग कर लिए। लेकिन बाद में महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी रचा ली थी। जिससे उनकी दो बेटियां हैं साहिल भट्ट और आलिया भट्ट।
पूजा भट्ट की बात करें तो
महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी पूजा भट्ट की बात करें तो वह अक्सर ही विवादों से घिरी रहती हैं। पूजा ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 90 के दशक में पूजा का नाम पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में आया करता था। वो अक्सर फिल्मों में बोल्ड सीन करती थी और इसके लिए वो कभी हिचकिचाती भी नहीं थी।
इसे भी पढ़ेंः Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, जानें वजह
टॉपलैस फोटोशूट करवाया था
पूजा भट्ट ने टॉपलैस फोटोशूट 90 के दौर में करवाया था। उस दौर की अभिनेत्री इस तरीकों के तस्वीर नहीं खिंचवाया करती थी। बता दें कि उन दिनों अभिनेत्री पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा था।
महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने किया था लिप- लाॅक
बता दें कि हद पार तब हो गई जब पिता महेश भट्ट के साथ उनका लिप- लॉक वाला फोटोशूट सामने आया। इससे बॉलीवुड जगत में हंगामा मच गया। इस तस्वीर ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट को विवाद के लिस्ट में टॉप पर ला दिया।
इसे भी पढ़ेंः अपने ड्रीम पार्टनर में यह क्वालिटी चाहती थीं पूजा भट्ट
मैगजीन के लिए किया था शूट
आपको बता दें कि पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने एक स्टारडम मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में पूजा अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखाई दे रही थी। वहीं महेश भट्ट की बात करें तो वह अपनी बेटी पूजा को किस करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन यह तस्वीर जब सबके सामने आई तो दर्शकों को उनकी यह तस्वीर बिलकुल भी पसंद नहीं आया।
पूजा भट्ट से करना चाहते थे महेश भट्ट शादी
महेश भट्ट ने इस पूरे मामले को शांत करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, लेकिन यह मामला उन पर ही भारी पड़ गया। बता दें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महेश भट्ट ने कहा कि 'अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता' हालांकि, बाद में उन्होनें इस बात की सफाई दी थी कि फोटोशूट के बाद उन पर जो आरोप लगे थे उससे वे डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से उन्होंने पूजा के साथ शादी करने जैसा स्टेटमेंट दे दिया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।